रामगढ़ के साई रेसीडेंसी होटल में पुलिस की बड़ी रेड, बरामद हुई अवैध शराब की खेप

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Apr 2026 9:14 PM

विज्ञापन

फ्रीज में रखी शराब की बोतलें

Ramgarh Police Raid: रामगढ़ में अवैध शराब का बड़ा खुलासा हुआ है. बासल थाना पुलिस ने 'साई रेसीडेंसी' होटल में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर जब्त की है. भागने के दौरान आरोपियों ने थाना प्रभारी के साथ हाथापाई की, जिसमें वे घायल हो गए. पुलिस ने होटल स्टाफ को हिरासत में लिया है, जबकि मालिक और उसके बेटों की तलाश में छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Ramgarh Police Raid, रामगढ़ : रामगढ़ जिले की बासल थाना पुलिस ने बलकुदरा सियारी टोला स्थित होटल ‘साई रेसीडेंसी’ (द रॉयल फिस्ट रेस्टुरेंट) में छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. शनिवार रात हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद की है. हालांकि, छापेमारी के दौरान होटल मालिक और उसके बेटों ने पुलिस टीम के साथ उलझते हुए भागने की कोशिश की.

गुप्त सूचना और छापेमारी

बासल थाना प्रभारी कैलाश कुमार को 11 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे सूचना मिली थी कि उक्त होटल में बिना लाइसेंस के अवैध शराब का भंडारण और बिक्री की जा रही है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने होटल की घेराबंदी कर तलाशी ली. इस दौरान होटल के फ्रिज और अलमारी से अलग-अलग ब्रांड की बियर, व्हिस्की और वोडका की दर्जनों बोतलें बरामद की गईं.

Also Read: गुमला में समाजसेवी से 10 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज

थाना प्रभारी पर हमला और आरोपी फरार

पुलिस की छापेमारी के दौरान होटल मालिक राजेश साव और उसके दो बेटे, संजु साव व विशाल साव मौके पर मौजूद थे. पुलिस को देखते ही तीनों ने भागने की कोशिश की. इस क्रम में आरोपी विशाल साव ने थाना प्रभारी कैलाश कुमार के साथ हाथापाई की, जिससे थाना प्रभारी की कलाई और हाथ में चोट आई और उनकी घड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई. अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों आरोपी फरार होने में सफल रहे.

स्टाफ हिरासत में, केस दर्ज

पुलिस ने होटल के एक कर्मचारी पश्चिम बंगाल के झालदा निवासी संतोष रजक को हिरासत में लेकर पूछताछ की है. संतोष ने बताया कि शराब के स्टॉक और बिक्री की पूरी जिम्मेदारी होटल मालिक की थी. पुलिस ने बासल थाना कांड संख्या 04/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. थाना प्रभारी ने बताया कि फरार आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Also Read: रांची से रामगढ़ तक भड़की आक्रोश की आग, BJP ने उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन