आठ प्रखंडों में प्रशासन आज जनता के द्वार पर

चाईबासा : जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं को गति प्रदान करने के लिये प्रखंडवार व अंचलवार पंचायत स्तर पर ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक माह किया जा रहा है. इसके तहत 16 मई को पश्चिम सिंह के आठ प्रखंडों में एक साथ कार्यक्रम का आयोजन होगा. मरीजों की होगी जांच प्रभारी […]
चाईबासा : जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं को गति प्रदान करने के लिये प्रखंडवार व अंचलवार पंचायत स्तर पर ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक माह किया जा रहा है. इसके तहत 16 मई को पश्चिम सिंह के आठ प्रखंडों में एक साथ कार्यक्रम का आयोजन होगा.
मरीजों की होगी जांच
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कार्यक्रम में जीवन रक्षक दवाईयों के साथ अनिवार्य रुप में उपस्थित रहेंगे ताकि मलेरिया, डायरिया व अन्य बीमारियों के पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा सके. इन प्रखंडों के संबंधित गांवों में प्राधिकृत पदाधिकारियों को हर हाल में शिविर में उपस्थित होने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










