बेसिक डाटा शीघ्र पूरा करें

समीक्षा बैठक में डीसी ने दिये निर्देश, कैश सब्सिडी पर कहाचाईबासा : जिले में जुलाई माह से शुरू हो रही कैश सब्सिडी योजना के सफल रुपयान के लिये आधार कार्ड आधारित बेसिक डाटा का कार्य सप्ताह भर में पूरा करे. बुधवार को समाहरणालय में आपूर्ति संबंधी समीक्षा बैठक में डीसी बाल कष्ण मुंडा ने यह […]
समीक्षा बैठक में डीसी ने दिये निर्देश, कैश सब्सिडी पर कहा
चाईबासा : जिले में जुलाई माह से शुरू हो रही कैश सब्सिडी योजना के सफल रुपयान के लिये आधार कार्ड आधारित बेसिक डाटा का कार्य सप्ताह भर में पूरा करे.
बुधवार को समाहरणालय में आपूर्ति संबंधी समीक्षा बैठक में डीसी बाल कष्ण मुंडा ने यह निर्देश जारी किया. उन्होंने विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर डीलरों से एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय लाभुकों का प्रतिवेतन मांगा है.
जिले में अल्पसंख्यकों को दिये गये लाइसेंस की भी उन्होंने जानकारी ली. लाभुकों को आवंटन हो रहे खाद्यान (770 क्विंटल चावल व 770 क्विंटल गेहूं) व उनकी सूची(15,000) के बारे में वे अवगत हुए. प्रखंडवर ठेला वेंडेरों का प्रतिवेदन एक माह के भीतर जमा करने का निर्देश दिया.
केरोसिन तेल आवंटन के अनुसार वितरण पर उन्होंने जोर दिया, जबकि मांग से अधिक केरोसिन तेल आवंटन के रूप में प्राप्त होने पर 44000 लीटर किरोसिन व्ययगत किये जाने संबंधी सूचना उन्हें उपलब्ध कराई गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










