शैक्षणिक भ्रमण से चूके 1520 बच्चे!

सत्र समाप्ति के बाद 9वीं के बच्चों के लिए भेजा गया आवंटनचाईबासा : सरकार की अदूरदर्शिता और कुप्रबंधन का नायाब नमूना राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में फिर नजर आया है. पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित 38 विद्यालयों के 9वीं कक्षा में अध्ययनरत 1520 विद्यार्थियों के लिये 3 लाख 4 हजार की शैक्षणिक भ्रमण राशि उस […]
सत्र समाप्ति के बाद 9वीं के बच्चों के लिए भेजा गया आवंटन
चाईबासा : सरकार की अदूरदर्शिता और कुप्रबंधन का नायाब नमूना राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में फिर नजर आया है. पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित 38 विद्यालयों के 9वीं कक्षा में अध्ययनरत 1520 विद्यार्थियों के लिये 3 लाख 4 हजार की शैक्षणिक भ्रमण राशि उस समय मंजूर की गई, जब उनका सत्र समाप्त हो गया.
यह स्थिति पूरे राज्य की है. दरअसल राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत वार्षिक खेलकूद कार्य योजना के लिए प्रति विद्यार्थियों को 200 रुपये की दर से शैक्षणिक भ्रमण हेतु भारत सरकार की ओर राशि स्वीकृत की गयी थी. यह राशि वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिए स्वीकृत की गयी थी. इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक झारखंड द्वारा 20 मार्च 2013 को निर्देश जारी किया गया.
जिसमें सभी सरकारी माध्यमिक विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकित कक्षा नौ के छात्र-छात्राओं को मार्च 2013 तक शैक्षणिक भ्रमण कराया जाना था. लेकिन विभाग ने यह राशि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 30 मार्च को आवंटित की. तब तक 9वीं कक्षा का सत्र समाप्त हो चुका था. अब अहम सवाल यह है कि 9वीं के विद्यार्थियों के लिये आयी यह राशि किस तरह खर्च होगी!
– कमल विश्वास –
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










