आर्म्स एक्ट के आरोपी को डेढ़ साल की सजा

Published at :16 Jul 2013 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट के आरोपी को डेढ़ साल की सजा

चाईबासा : अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट ओम प्रकाश की अदालत ने अवैध हथियार रखने के आरोपी दुर्गा सोय को दोषी पाकर डेढ़ साल की सजा सुनायी है. मामले में एक हजार का जुर्माना भी किया गया है. जुर्माना नहीं अदा करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अदालत ने पांडु सरदार को साक्ष्य […]

विज्ञापन

चाईबासा : अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी पोड़ाहाट ओम प्रकाश की अदालत ने अवैध हथियार रखने के आरोपी दुर्गा सोय को दोषी पाकर डेढ़ साल की सजा सुनायी है. मामले में एक हजार का जुर्माना भी किया गया है. जुर्माना नहीं अदा करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

अदालत ने पांडु सरदार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. इस मामले में अब तक एक आरोपी सोहराय सरदार फरार है. चक्रधरपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी चितरंजन सीट ने चार जुलाई 08 को सोहराय सरदार व पांडु सरदार (सभी फुलकानी, निश्चितपुर) के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

इसमें बताया गया है कि छापेमारी के दौरान भाग रहे तीन युवकों में एक को पकड़ा गया था. पकड़े गये दुर्गा सोय के पास से एक देसी पिस्तौल व फायर किया हुआ गोली का खोखा तथा हाथ में लोहे का औजार बरामद किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola