24 अंगुलियों के कारण नहीं बन सका आधार कार्ड

मनोहरपुर : मनोहरपुर में व्यापार करने वाले शंभु यादव को मंगलवार को आधार कार्ड निर्माण कराने से वंचित होना पड़ा. वह प्रखंड के नंदपुर पंचायत भवन में हो रहे आधार कार्ड की फोटोग्राफी कराने गया था. मशीन में हाथ की सिर्फ 10 अंगुलियों का प्रिंट लेने की व्यवस्था है, जबकि शंभु के दोनों हाथों में […]
मनोहरपुर : मनोहरपुर में व्यापार करने वाले शंभु यादव को मंगलवार को आधार कार्ड निर्माण कराने से वंचित होना पड़ा. वह प्रखंड के नंदपुर पंचायत भवन में हो रहे आधार कार्ड की फोटोग्राफी कराने गया था. मशीन में हाथ की सिर्फ 10 अंगुलियों का प्रिंट लेने की व्यवस्था है, जबकि शंभु के दोनों हाथों में 12 व पैर में 12 उंगलियां है.
बीडीओ संजय पांडे ने बताया कि विशेष परिस्थिति के केस को चिह्न्ति किया जा रहा है, ऐसे लोगों की भी आधार कार्ड बनेगा. दो सप्ताह में इंजीनियर एक बार आयेंगे. इस दौरान उनका आधार कार्ड बनेगा. मालूम रहे कि शंभु के अलावा उपेंद्र यादव, मां भगवती देवी, पुत्री बेबी कुमारी, रीना कुमारी व बहन शोभा यादव को 22, 23 व 24 अंगुलियां है.
– राधेश –
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










