बंदगांव : 22 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Published at :16 Jul 2013 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
बंदगांव : 22 शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

चक्रधरपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में बंदगांव प्रखंड के शिक्षक-शिक्षिकाओं को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपेन स्कूलिंग (एनआइओएस) द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. इसमें कुल 22 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित हुए, जबकि 34 शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुलाया गया था. प्रशिक्षण के ट्रेनर मवि विद्यालय इटिहासा के शिक्षक बुधराम महतो व इचाकुटी के शिक्षक मंगलेश पाठक […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में बंदगांव प्रखंड के शिक्षक-शिक्षिकाओं को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपेन स्कूलिंग (एनआइओएस) द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. इसमें कुल 22 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित हुए, जबकि 34 शिक्षक-शिक्षिकाओं को बुलाया गया था.

प्रशिक्षण के ट्रेनर मवि विद्यालय इटिहासा के शिक्षक बुधराम महतो व इचाकुटी के शिक्षक मंगलेश पाठक थे.

उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम, विद्यालय आधारित गतिविधियां, कार्यशाला आधारित गतिविधियां, शिक्षण अभ्यास, विद्यालय के बच्चों का अध्ययन वृत, अभिलेखों एवं पत्रिकाओं का रखरखाव, विद्यार्थियों का प्रगति प्रतिवेदन तैयार करना, उपाख्यानमूलन अभिलेख, स्कूल बेस एक्टीविटी, प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएल एड), वर्कशॉप एक्टीविटी आदि के संदर्भ में जानकारी दी गयी. इस मौके पर काफी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola