ट्रिपल लोड स्कूटी ने बाइक में ठोकर मारी, दो घायल
Updated at : 21 Aug 2019 4:20 AM (IST)
विज्ञापन

किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना घायलों को राउरकेला व जमशेदपुर रेफर किया गया किरीबुरू :किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य सड़क पर सोमवार की शाम स्कूटी व मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गयी. इसमें बाइक सवार अमित कुमार ठाकुर (36) व हिलटॉप निवासी युवती गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को सेल अस्पताल किरीबुरू में भर्ती कराया गया. यहां […]
विज्ञापन
किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य सड़क पर हुई दुर्घटना
घायलों को राउरकेला व जमशेदपुर रेफर किया गया
किरीबुरू :किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य सड़क पर सोमवार की शाम स्कूटी व मोटरसाइकिल आमने-सामने टकरा गयी. इसमें बाइक सवार अमित कुमार ठाकुर (36) व हिलटॉप निवासी युवती गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को सेल अस्पताल किरीबुरू में भर्ती कराया गया. यहां से युवती को राउरकेला और युवक को जमशेदपुर रेफर किया गया. घायल अमित का दाहिना पैर और युवती के हाथ की हड्डी टूट गयी है. शरीर के अन्य हिस्से में चोट आयी है. दोनों खतरे से बाहर हैं.
अमित ने बताया कि वह किरीबुरू जेनरल ऑफिस से ड्यूटी कर शाम करीब छह बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था. विपरीत दिशा से हिलटॉप की तरफ स्कूटी ट्रिपल लोड (दो युवती व एक युवक) आ रही थी. स्कूटी ने सीधे मोटरसाइकिल में धक्का मारी. सभी सड़क पर गिर गये. सेलकर्मियों ने उठाकर घायलों को सेल अस्पताल में भर्ती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




