फोन पर प्रेमिका से झगड़ते हुए ट्रैक पर पहुंचा युवक, ट्रेन आयी और रौंदकर चली गयी
Updated at : 20 Aug 2019 3:28 AM (IST)
विज्ञापन

मुफ्फसिल थाना के महुलसाई के पास हुआ हादसा चाईबासा :मुफ्फसिल थाना के महुलसाई के पास ट्रेन से कट कर दीपक कुमार जायसवाल उर्फ बिट्टू (28) की मौत हो गयी. वह टुंगरी के हरिगुट्टू का रहने वाला था. दीपक अपनी प्रेमिका से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ रहा था. वह बात करते हुए पास […]
विज्ञापन
मुफ्फसिल थाना के महुलसाई के पास हुआ हादसा
चाईबासा :मुफ्फसिल थाना के महुलसाई के पास ट्रेन से कट कर दीपक कुमार जायसवाल उर्फ बिट्टू (28) की मौत हो गयी. वह टुंगरी के हरिगुट्टू का रहने वाला था. दीपक अपनी प्रेमिका से फोन पर किसी बात को लेकर झगड़ रहा था. वह बात करते हुए पास से गुजरी रेलवे ट्रेक पर जा पहुंचा. इसी बीच विशाखापत्तनम-चाईबासा डाउन ट्रेन आ गयी, और रौंदकर चली गयी. घटना सोमवार सुबह 10.15 बजे की है. दीपक का फोन उसके शव से कुछ दूरी पर ट्रैक पर बिखरा पड़ा मिला.
घटना के बाद आसपास के युवकों द्वारा मृतक की पहचान प्रदीप कुमार जायसवाल के इकलौते पुत्र दीपक कुमार जायसवाल के रूप में की. सूचना के दो घंटे बाद दोपहर 12.30 बजे पुलिस पहुंची. युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. दीपक बेरोजगार अविवाहित युवक था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




