‘चक्रधरपुर को महिला और मॉडल कॉलेज का तोहफा’

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में महिला कॉलेज व मॉडल डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग वर्षो से की जा रही है. इसके लिए स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के सक्षम अधिकारियों से मांग की गयी है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के सूत्रों ने बताया कि संगठन के इस प्रयास को अब मान लिया गया […]
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में महिला कॉलेज व मॉडल डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग वर्षो से की जा रही है. इसके लिए स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के सक्षम अधिकारियों से मांग की गयी है. भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के सूत्रों ने बताया कि संगठन के इस प्रयास को अब मान लिया गया है.
झारखंड के मानव संसाधान विकास विभाग ने एनएसयूआइ के दोनों मांगों को मान लिया है. मंत्रालय की स्वीकृति के बाद विश्वविद्यालय व जिला प्रशासन कॉलेज स्थापना की प्रक्रिया पूरी करने में जुट गया है. अभी भूमि का चयन किया जाना बाकी है. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआइ के राष्ट्रीय संयोजक (प्रशिक्षण) मनमोहन प्रसाद ने बताया कि चक्रधरपुर के शैक्षणिक विकास के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है.
सुविधा की कमी ङोल रहे हजारों छात्रों को उच्च शैक्षणिक सुविधा मिलेगी. खासकर लड़कियों के लिए अलग महाविद्यालय बनने से उनमें शैक्षणिक जागरुकता तेजी से बढ़ेगी. समाज ज्यादा उन्नत होगा. उन्होंने झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद व कुलपति डॉ सलिल राय का विशेष आभार व्यक्त किया. जिनके सकारात्मक सोच के कारण चक्रधरपुर को यह सुविधा मिलने जा रही है.
उन्होंने आंदोलन का समर्थन करने के लिए नगर पर्षद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो, उपाध्यक्ष टिंकू साव समेत सभी पार्षद, प्रखंड प्रमुख रीता सुंबरुई, सभी मुखिया व पंचायत समिति सदस्य व शहर के बुद्धिजीवियों व शिक्षा प्रेमियों का अभार व्यक्त किया है.एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष मनाउर्रहमान, उपाध्यक्ष कैलाश महतो व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह सामाड व तारिक अनवर ने बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए आंदोलन में छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका बताया है.
यदि यह मांग पूरी हो जाती है तो यह बड़ी सफलता होगी तथा चकधरपुर को एजुकेशन हब के रूप में विकसित करने की कोशिश को और मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










