15 साल बाद घर लौटा पुत्र

Published at :16 Jul 2013 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
15 साल बाद घर लौटा पुत्र

किरीबुरू : किरीबुरू में 15 वर्षो बाद व्यवसायी का लापता पुत्र घर लौट आया है. मेघाहातुबुरू निवासी व्यवसायी केदार जायसवाल उर्फ केके का पुत्र शिव शंकर जायसवाल ग्यारह साल की उम्र में अपने भाई की मौत व घर की गरीबी से तंग आकर भाग निकला था. इस दौरान उसने सीवान व राजस्थान में पूरा समय […]

विज्ञापन

किरीबुरू : किरीबुरू में 15 वर्षो बाद व्यवसायी का लापता पुत्र घर लौट आया है. मेघाहातुबुरू निवासी व्यवसायी केदार जायसवाल उर्फ केके का पुत्र शिव शंकर जायसवाल ग्यारह साल की उम्र में अपने भाई की मौत व घर की गरीबी से तंग आकर भाग निकला था.

इस दौरान उसने सीवान व राजस्थान में पूरा समय बिताया. अचानक घर की याद आयी तो रविवार को अपना पुराना घर खोजते हुए मेघाहातुबुरू पहुंच गया. वह 15 साल बाद किरीबुरू पहुंचा है. पहले तो उसने बातचीत में अपनी पहचान छुपाने की कोशिश की लेकिन मां-बाप ने उसे पहचान लिया. बचपन में एक पैर में जले के निशान को बड़े भाई रवि ने देखा तो उसकी आंखों से आंसू छलक आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola