नीला नाग के मन में समाया लालच : गीता

Published at :16 Jul 2013 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
नीला नाग के मन में समाया लालच : गीता

चाईबासा : नगर पर्षद कार्यालय में अलमीरा का लॉक तोड़ने, लैपटॉप की खोज खबर से शुरू हुई जांच एडवांस तक पहुंच चुकी है. इसकी आंच के दायरे में आने के बाद पूर्व अध्यक्ष गीता बलमुचू ने बुधवार को सीधे-सीधे अध्यक्ष नीला नाग पर हमला बोला. नाग को कच्च और अपरिपक्व बताते हुए बलमुचू ने सीधा […]

विज्ञापन

चाईबासा : नगर पर्षद कार्यालय में अलमीरा का लॉक तोड़ने, लैपटॉप की खोज खबर से शुरू हुई जांच एडवांस तक पहुंच चुकी है. इसकी आंच के दायरे में आने के बाद पूर्व अध्यक्ष गीता बलमुचू ने बुधवार को सीधे-सीधे अध्यक्ष नीला नाग पर हमला बोला.

नाग को कच्च और अपरिपक्व बताते हुए बलमुचू ने सीधा आरोप लगाया कि नाग के मन में भी लालच जैसी कोई चीज चल रही है तभी वो मेरे बकाया राशि के बारे में जानने को इतना उत्सुक है.

शायद वह भी बकाया के नाम पर पैसे का उठाव करने की फिराक में है. नगरपालिका से किसी तरह का एडवांस नहीं लिये जाने का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दौरे और विकास संबंधी कार्यो के लिए जो भी पैसे खर्च किये गये वे सभी बोर्ड से स्वीकृत है. इसलिए उन्हें जांच से कोई परहेज नहीं.

गीता बलमुचू ने नाग को नसीहत भी दी. कहा कि पहले वे नगर पर्षद को जाने. इसकी गरिमा को समङो. उन्हें न तो पद की गरिमा का आभास है और न ही उस गोपनीयता का जिसकी उन्होंने शपथ ली है.

सभी बातें सार्वजनिक करना नाग के अपरिपक्व होने का सबूत है. गीता ने कहा कि क्षेत्र दौरा तथा विभागीय कार्यो के लिए मिलने वाले पेट्रोल का इस्तेमाल केवल विभागीय कार्यो के लिए करना चाहिए. गीता का सवाल था कि आखिर एक माह के कार्यकाल में नीला नाग ने क्या काम किया है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola