चाईबासा एएसपी को गृह विभाग से शो-कॉज

रांची : नक्सलियों से बातचीत में घिरे चाईबासा के एएसपी मनीष रमन को गृह विभाग ने शो-कॉज किया है. गृह विभाग ने नियम के तहत पुलिस मुख्यालय को प्रति भेजी, मुख्यालय ने चाईबासा एसपी के माध्यम से एएसपी को शो-कॉज की प्रति भेजी है. मामले में एएसपी को अविलंब जवाब देने को कहा गया है. […]
रांची : नक्सलियों से बातचीत में घिरे चाईबासा के एएसपी मनीष रमन को गृह विभाग ने शो-कॉज किया है. गृह विभाग ने नियम के तहत पुलिस मुख्यालय को प्रति भेजी, मुख्यालय ने चाईबासा एसपी के माध्यम से एएसपी को शो-कॉज की प्रति भेजी है. मामले में एएसपी को अविलंब जवाब देने को कहा गया है. जवाब मिलने के बाद गृह विभाग आगे की कार्रवाई करेगा. बता दें कि एएसपी पर नक्सलियों से बात करने की सूचना पुलिस मुख्यालय को मिली थी.
इसकी जानकारी गृह विभाग को भी दी गयी थी. गृह विभाग मामले को अपने स्तर पर देख रहा है. संभव है कि मामले की आंतरिक जांच की जा रही हो. हालांकि इसमें कोई भी अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं.
कौन हैं मनीष रमन
मनीष रमन सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट रैंक के अधिकारी हैं. वे करीब चार साल से प्रतिनियुक्ति पर बतौर एएसपी अभियान चाईबासा में अपनी सेवा दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




