सड़क किनारे भूख से तड़प रहे बुजुर्ग की पुलिस ने की मदद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 1:14 AM
नोवामुंडी : टिस्को पी-प्लांट के समीप रोड के किनारे बेसुध पड़े भिखारी के शरीर में कोई हलचल नहीं देख नोवामुंडी बाजार में वृद्ध का शव होने की खबर फैल गयी. सूचना पाकर नोवामुंडी थाना प्रभारी अशोक कुमार पहुंचे. एएसआई भीम सिंह ने आवाज दी, तो बुजुर्ग उठकर बैठ गया. वह भूख से तड़प रहा था. […]
नोवामुंडी : टिस्को पी-प्लांट के समीप रोड के किनारे बेसुध पड़े भिखारी के शरीर में कोई हलचल नहीं देख नोवामुंडी बाजार में वृद्ध का शव होने की खबर फैल गयी. सूचना पाकर नोवामुंडी थाना प्रभारी अशोक कुमार पहुंचे.
एएसआई भीम सिंह ने आवाज दी, तो बुजुर्ग उठकर बैठ गया. वह भूख से तड़प रहा था. पुलिस ने तत्काल पानी व बिस्कुट खाने के लिए दिया. बाजार से भोजन लाकर दिया. खाना खाते ही बुजुर्ग पैदल नोवामुंडी स्टेशन की ओर चला गया. वह खुद को लखनऊ का रहने वाला बता रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










