ePaper

इंटर की परीक्षा देने जा रही दो बहनें स्कूटी से गिरी

Updated at : 01 Mar 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर की परीक्षा देने जा रही दो बहनें स्कूटी से गिरी

चाईबासा के गितिलिपी में किराये के मकान में रह रही थी सरायकेला में दोनों का परीक्षा केंद्र था, बड़ी बहन भर्ती चाईबासा : पांड्राशाली ओपी अंतर्गत चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर खूंटा गांव के पास गुरुवार को इंटर की परीक्षा देने सरायकेला जा रही दो छात्राएं स्कूटी से गिर गयीं. इसमें छात्रा सुमित्रा तिरिया और उसकी […]

विज्ञापन

चाईबासा के गितिलिपी में किराये के मकान में रह रही थी

सरायकेला में दोनों का परीक्षा केंद्र था, बड़ी बहन भर्ती
चाईबासा : पांड्राशाली ओपी अंतर्गत चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर खूंटा गांव के पास गुरुवार को इंटर की परीक्षा देने सरायकेला जा रही दो छात्राएं स्कूटी से गिर गयीं. इसमें छात्रा सुमित्रा तिरिया और उसकी छोटी बहन निर्मला तिरिया घायल हो गयी. सुमित्रा को सिर में गंभीर चोट आयी है. वहीं निर्मला के हाथ में हल्की चोट आयी है.
दोनों को सदर अस्पताल लाया गया. सुमित्रा तिरिया का महिला वार्ड में इलाज किया जा रहा है. दोनों सगी बहनें नोवामुंडी के महुदी गांव की रहनेवाली है. दोनों चाईबासा के गितिलपी गांव में किराये के मकान में रहकर सरायकेला में इंटर की पढ़ाई कर रही थी. दोनों स्कूटी से सरायकेला परीक्षा देने जा रही थी. स्कूटी छोटी बहन निर्मला तिरिया चला रही थी. निर्मला ने बताया कि गुरुवार को दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola