पांच माह बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं मिल सका

चक्रधरपुर : एक 17 वर्षीया नाबालिग छात्र को पांच माह पहले ही बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था. पांच माह बीत जाने के बाद भी लापता छात्र का कहीं कोई पता नहीं चल सका है. चक्रधरपुर पुलिस इस संदर्भ में छानबीन करने के लिए रविवार को छात्र के घर […]
चक्रधरपुर : एक 17 वर्षीया नाबालिग छात्र को पांच माह पहले ही बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था. पांच माह बीत जाने के बाद भी लापता छात्र का कहीं कोई पता नहीं चल सका है. चक्रधरपुर पुलिस इस संदर्भ में छानबीन करने के लिए रविवार को छात्र के घर पहुंची थी.
जानकारी के मुताबिक झुमका मुहल्ला में निवास करने वाले सुरेश साव की पुत्री सोनी कुमारी को उसके घर के सामने रहने वाले दो बच्चों के पिता विवाहित युवक मंटु रंजन कुमार ने बहला फुसला कर ले भागा था. सरस्वती पूजा के दिन छात्र को घुमाने फिराने के नाम पर लेकर फरार हो गया था.
इसके बाद छात्र को तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिली. चक्रधरपुर थाना में मामला भी दर्ज कराया गया. छात्र के परिवार वालों ने जब छात्र को भगा कर ले जाने वाले युवक के बड़े भाई पीएचइडी में कार्यरत राजू रंजन कुमार से शिकायत किया तो उसने भी सहयोग नहीं किया.
बल्कि उल्टा परिवार वालों को मारने पीटने की धमकी दी गयी. इस मामले का अनुसंधान कर रहे एएसआइ मिसिर उरांव का निलंबन के बाद मामला एएसआइ रामेश्वर राम को सौंपा गया है. रामेश्वर राम रविवार को मामले की जांच करने के लिए झुमका मुहल्ला पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










