रात में सांप ने डंसा, सुबह के इंतजार में गयी जान

Updated at : 29 May 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
रात में सांप ने डंसा, सुबह के इंतजार में गयी जान

राजनांदगांव निवासी बीड़ी पत्ता मजदूर कैलाश की मौत मनोहरपुर : सर्पदंश के बाद समय पर वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाने व अस्पताल पहुंचने में विलंब होने के कारण छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला निवासी बीड़ी पता मजदूर 20 वर्षीय कैलाश कोरेटी की मौत हो गयी. कैलाश को रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे गोइलकेरा […]

विज्ञापन

राजनांदगांव निवासी बीड़ी पत्ता मजदूर कैलाश की मौत

मनोहरपुर : सर्पदंश के बाद समय पर वाहन की व्यवस्था नहीं हो पाने व अस्पताल पहुंचने में विलंब होने के कारण छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला निवासी बीड़ी पता मजदूर 20 वर्षीय कैलाश कोरेटी की मौत हो गयी. कैलाश को रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे गोइलकेरा थाना के पटनियां गांव में सोये हुए अवस्था में ही सांप ने डंस लिया. घटना के बाद कैलाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था तुरंत नहीं की जा सकी. जिस कारण साथियों ने सुबह होने का इंतजार किया. सुबह होते ही व घटना के सात घंटे बाद उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. वहीं, मनोहरपुर पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है.
गौरतलब है कि पटनियां से गोइलकेरा की दूरी लगभग 15 किमी है. जबकि मनोहरपुर की दूरी लगभग 30 किमी है. ऐसे में बिना किसी वाहन के मरीज को अस्पताल तक लाना कठिन था. घटना के बावत, उसके साथियों ने कहा कि कुल सात लोग पटनियां में जमीन पर तिरपाल बिछा कर सोए हुए थे. इसी दौरान जहरीले सांप ने डंस लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola