चुनाव से पहले धरपकड़ तेज, जामुड़िया में पाइपगन के साथ शातिर अबू बकर गिरफ्तार
Asansol Crime News West Bengal Assembly Election 2026
Asansol Crime News: जामुड़िया पुलिस ने पाइपगन और कारतूस के साथ शातिर बदमाश शेख अबू बकर को गिरफ्तार कर लूट की एक साजिश को नाकाम कर दिया. बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले आसनसोल-दुर्गापुर क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान जारी है. आरोपी फिलहाल 2 दिनों की पुलिस रिमांड पर है.
Asansol Crime News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध हथियारों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपना ली है. जामुड़िया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बजद्दीपुर निवासी शेख अबू बकर (37) को एक पाइपगन और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.
ईंट भट्ठे के पास रची जा रही थी लूट की साजिश
पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को सहायक अवर निरीक्षक शांतुनु मुखर्जी को सूचना मिली कि एसआरबी ईंट भट्ठे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जब उसे पकड़ा और तलाशी ली, तो उसके पास से एक पाइपगन और 8 एमएम का एक कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली.
रिमांड में उगलवाये जायेंगे राज : डीसीपी सेंट्रल
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी (सेंट्रल) ध्रुब दास ने बताया कि शेख अबू बकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था. प्राथमिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह राहगीरों को हथियार की नोंक पर लूटने वाला था. रिमांड के दौरान हम पता लगायेंगे कि उसे यह हथियार कहां से मिला और उसके गैंग में और कौन-कौन शामिल हैं.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
चुनाव से पहले हथियारों का जखीरा बरामद
- जामुड़िया थाना क्षेत्र में 4 मार्च और 17 मार्च को पाइपगन के साथ हुई गिरफ्तारियां.
- आसनसोल नॉर्थ में 13 जनवरी, 18 फरवरी और 6 मार्च को पिस्तौल व पाइपगन बरामद.
- रानीगंज और पांडवेश्वर में 14 और 16 मार्च को गिरफ्तारियां हुईं.
- एनटीएस व दुर्गापुर में जनवरी और मार्च में लगातार फायर आर्म्स बरामद हुए.
इसे भी पढ़ें
आठ दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आर्म्स के साथ पांच लोग गिरफ्तार
सुगम पार्क इलाके में डकैती से पहले दबोचे गये पांच बदमाश, तीन-चार फरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










