बंदगांव के पूर्व मुखिया की हत्या

Updated at : 02 Aug 2017 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
बंदगांव के पूर्व मुखिया की हत्या

बंदगांव/खूंटी. पश्चिमी सिंहभूम जिले की सीमा से लगे खूंटी जिले के सेरंगडीह गांव के पास पीसीसी पथ पर सोमवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने शांति समिति के सदस्य जोन कोनगाड़ी (65) की गोली मारकर हत्या कर दी. बंदगांव प्रखंड के पोड़ेंगेर निवासी जोन जलासार पंचायत के मुखिया भी रह चुके थे. सूत्रों के मुताबिक जोन […]

विज्ञापन
बंदगांव/खूंटी. पश्चिमी सिंहभूम जिले की सीमा से लगे खूंटी जिले के सेरंगडीह गांव के पास पीसीसी पथ पर सोमवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने शांति समिति के सदस्य जोन कोनगाड़ी (65) की गोली मारकर हत्या कर दी. बंदगांव प्रखंड के पोड़ेंगेर निवासी जोन जलासार पंचायत के मुखिया भी रह चुके थे.
सूत्रों के मुताबिक जोन की हत्या पीएलएफआइ उग्रवादियों ने की है. जोन कोनगाड़ी ने गत कई महीनों से बंदगांव के पोड़ेंगेर, जलासार आदि दर्जनों गांवों में शांति सभा के माध्यम से पीएलएफआइ के खिलाफ मोरचा खोल रखा था. पोड़ेंगेर में पुलिस कैंप लगाने में भी जोन ने ग्रामीणों को साथ लेकर पुलिस की मदद की थी.
इससे नक्सली संगठन उससे नाराज थे. कई बार पीएलएफआइ उग्रवादियों ने उन्हें जान से मार डालने की धमकी दी थी. धमकी के बाद वह कुछ माह से अपना घर छोड़ खूंटी के सेरंगडीह में परिवार के साथ मार्टिनबंगला क्षेत्र में एक किराये के मकान में रह रहे थे. जोन के घर में उनकी पत्नी के अलावा दो बेटे व तीन पोते-पोतियां हैं.
31 जुलाई की शाम सात बजे के करीब जोन कोनगाड़ी खूंटी के बाजारटांड़ स्थित साप्ताहिक हाट से सब्जी खरीद कर सेरंगडीह होते हुए मार्टिनबंगला लौट रहे थे. तभी दो हथियारबंद उग्रवादियों ने उन्हें जबरन रोका और कनपटी पर कई गोली मार दी और मुरहू की ओर फरार हो गये. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.
सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. खूंटी एवं मुरहू पुलिस हत्यारों की खोज में जुटी है. शव का पोस्टमार्टम खूंटी के सदर अस्पताल में किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola