Friday OTT Releases: मार्च के आखिरी शुक्रवार OTT पर फिल्मों-सीरीज का खजाना, घर बैठे करें बिंज-वॉच

Updated at : 26 Mar 2026 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
Friday OTT Releases 27 March

शुक्रवार OTT रिलीज 27 मार्च, फोटो- इंस्टाग्राम

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार 27 मार्च को OTT पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. अगर आप घर बैठे एंटरटेनमेंट ढूंढ रहे हैं, तो जानिए Netflix, JioHotstar और Prime Video पर क्या नया आया है.

विज्ञापन

Friday OTT Releases (27 March): अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह शुक्रवार आपके लिए खास होने वाला है. 27 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. Netflix से लेकर JioHotstar और Prime Video तक, हर जगह नया कंटेंट देखने को मिलेगा. आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते क्या-क्या नया आया है और क्या देखना चाहिए.

53 Sundays – Netflix

यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें तीन भाई-बहन अपने बुजुर्ग पिता के भविष्य को लेकर मिलते हैं. लेकिन बातचीत धीरे-धीरे झगड़ों और पुराने मुद्दों में बदल जाती है. इसमें फैमिली ड्रामा और हल्की-फुल्की कॉमेडी दोनों देखने को मिलती है.

BTS: The Return – Netflix

यह डॉक्यूमेंट्री BTS के फैंस के लिए खास है. इसमें बैंड के सभी मेंबर्स चार साल के ब्रेक के बाद फिर से साथ आते हैं और अपनी नई एल्बम पर काम करते दिखते हैं. इसमें उनके पर्सनल और अनदेखे पल भी देखने को मिलते हैं.

Mardaani 3 – Netflix

रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर शिवानी के रोल में नजर आ रही हैं. इस बार वह एक बड़े ट्रैफिकिंग नेटवर्क से 93 लड़कियों को बचाने के मिशन पर हैं. फिल्म में जबरदस्त एक्शन और थ्रिल देखने को मिलेगा.

Masthishka Maranam – Netflix

यह एक अलग तरह की साइबर-पंक थ्रिलर है. कहानी एक ऐसे आदमी की है, जो दूसरों की यादें देख सकता है. लेकिन एक दिन वह किसी के दिमाग से एक मर्डर होते देख लेता है, जिससे कहानी और भी डरावनी हो जाती है.

Muthu Alias Kaattaan – JioHotstar

यह एक मिस्ट्री-क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसमें विजय सेतुपति एक ऐसे आदमी का रोल निभा रहे हैं, जिसकी कई पहचान हैं. जब उसके जैसा दिखने वाला कटा हुआ सिर मिलता है, तो पुलिस उसे ढूंढने में लग जाती है. कहानी में सस्पेंस और ट्विस्ट भरपूर हैं.

House of David Season 2 – Prime Video

इस सीज़न में डेविड की कहानी आगे बढ़ती है, जहां वह एक साधारण इंसान से एक ताकतवर योद्धा और नेता बनता है. इसमें पावर, राजनीति और संघर्ष की कहानी दिखाई गई है.

For All Mankind Season 5 – Apple TV

यह सीरीज़ एक अलग दुनिया दिखाती है, जहां स्पेस रेस अलग तरीके से आगे बढ़ती है. नए सीजन में मंगल और पृथ्वी के बीच टकराव को दिखाया गया है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाता है.

यह भी पढ़ें: Toaster OTT Release Date: 5 हजार वाले टोस्टर से शुरू हुई कहानी, अब बन गई मर्डर मिस्ट्री, फाइनली ‘टोस्टर’ की OTT रिलीज डेट हुई रिवील

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola