झारखंड में बम का खौफ: धनबाद कोर्ट के बाद रांची डीसी ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

जांच के लिए पहुंची बम स्क्वॉड की टीम

Ranchi Crime News: झारखंड के रांची डीसी ऑफिस और धनबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. क्या यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है या शरारत पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पढ़ें इस सनसनीखेज खबर की पल-पल की अपडेट.

विज्ञापन

Ranchi Crime News, रांची, (अमन तिवारी की रिपोर्ट): राजधानी रांची के डीसी ऑफिस को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिससे दफ्तर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बम स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन जांच शुरू कर दी. परिसर के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

धनबाद कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी

इससे पहले गुरुवार को ही धनबाद कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली. धमकी मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया और कोर्ट परिसर को खाली कराकर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच अभियान चलाया गया. हालांकि जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.

Also Read: रामनवमी के जुलूस के दौरान रांची में नहीं कटेगी बिजली, इन हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकते हैं फोन

पहले रांची सिविल कोर्ट को मिल चुकी है धमकी

गौरतलब है कि इससे पहले रांची सिविल कोर्ट को भी कई बार इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं. हर बार सुरक्षा एजेंसियों ने घंटों सघन जांच की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा. पुलिस अब तक यह स्पष्ट नहीं कर सकी है कि ये धमकियां किसी की शरारत मात्र है या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश है. फिलहाल, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या इन घटनाओं के पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ तो नहीं ?

लगातार धमकियों से बढ़ी चिंता

सरकारी दफ्तरों और न्यायालयों को लगातार मिल रही इन धमकियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिये हैं. हालांकि अब तक किसी भी मामले में ठोस सुराग नहीं मिला है, फिर भी पुलिस हर सूचना को पूरी गंभीरता से ले रही है.

जांच में जुटी पुलिस, साइबर सेल की मदद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन धमकियों के पीछे शामिल लोगों की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है. जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: रांची में भाजपा नेता के घर फायरिंग: क्रिकेट विवाद में खूनी खेल, पहले हुई चाकूबाजी फिर पथराव और गोलीबारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola