रांची में भाजपा नेता के घर फायरिंग: क्रिकेट विवाद में खूनी खेल, पहले हुई चाकूबाजी फिर पथराव और गोलीबारी

Published by :Sameer Oraon
Published at :26 Mar 2026 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi Crime News

घटना के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के सुखदेव नगर में दिनदहाड़े फायरिंग हुई है. 24 मार्च के क्रिकेट विवाद ने गुरुवार को खूनी मोड़ ले लिया. भाजपा नेता अनिल पांडेय के घर पर 10 राउंड फायरिंग की सूचना है. पढ़ें इस सनसनीखेज वारदात की पूरी इनसाइड स्टोरी.

विज्ञापन

Ranchi Crime News, रांची, (ब्रजेंद्र पांडेय की रिपोर्ट): रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. पंडरा ओपी क्षेत्र के बैंक कॉलोनी स्थित विकास नगर में आज दोपहर करीब 1 बजकर 14 मिनट पर भाजपा नेता अनिल पाण्डेय के आवास के बाहर गोलीबारी हुई. इसके बाद पथराव किया गया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गयी.

चाकूबाजी के बाद हुई फायरिंग

वारदात के संबंध में मिली जानकारी अनुसार दिव्यांशु मिश्रा नामक एक शख्स दोपहर में ओटीसी ग्राउंड पर खड़ा था. इस दौरान कुछ लोग वहां पर आए और खड़े रहने की वजह पूछकर उन पर चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद फायरिंग हुई. वहीं, भाजपा नेता अनिल पांडेय का दावा है कि हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं. हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि हमले के बाद उन्होंने खुद भी अपने लाइसेंसी राइफल से जवाबी फायरिंग की थी.

Also Read: झारखंड में रामनवमी की प्रशासनिक तैयारियां पूरी, 10 हजार अतिरिक्त पुलिस बल की होगी तैनाती

क्रिकेट विवाद से शुरू हुआ मामला

सूचना के मुताबिक विवाद की जड़ 24 मार्च को ओटीसी ग्राउंड में क्रिकेट के दौरान हुई कहासुनी है. यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया. खेल के बीच बिरला मैदान के पास रहने वाले एक युवक को अनिल पांडेय के बेटे मंतोष पाण्डेय के दोस्तों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था. घटना से आक्रोशित मधुकम के रहने वाले आर्यन मेहता और मोनू खलखो बदले की भावना से कुछ युवकों के साथ विकास नगर पहुंचे और मंतोष पाण्डेय के घर पर हमला कर दिया. हमलावरों ने घर पर जमकर पथराव किया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी.

फायरिंग को लेकर अलग-अलग दावे

मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, कोतवाली डीएसपी, सुखदेव नगर थाना प्रभारी और पंडरा ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. खबर लिखे जाने तक सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

जांच जारी, चार हिरासत में

इस संबंध में सिटी एसपी का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. इसके लिए आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जायेंगे. फिलहाल चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दूसरी तरफ मंतोष और उनके साथी से सुखदेव नगर थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है. नगर पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: गुमला में लोडेड पिस्तौल लेकर घूम रहा था शातिर बदमाश, पुलिस ने धर दबोचा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं. अमन रिपोर्ट्स बेस्ड, सटीक और विश्वसनीय जानकारियों को पाठकों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. उनकी प्राथमिकता यूजर्स तक सही जानकारी को सरल शब्दों में समझाना रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola