एक बार घर पर बना ली किशमिश, बाजार से कभी नहीं खरीदेंगे

Updated at : 26 Mar 2026 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
How To Make Raisins at Home

घर पर किशमिश बनाने का तरीका

अब बाजार की महंगी और केमिकल वाली किशमिश खरीदने की जरूरत नहीं, इस आसान तरीके से घर पर अंगूर से शुद्ध, मीठी और हेल्दी किशमिश बनाएं और सालभर स्टोर करें.

विज्ञापन

Homemade Kishmish Recipe: महंगाई के दौर में सूखे मेवे खरीदना हर किसी के लिए आसान नहीं होता, खासकर किशमिश जो कई बार 800 से 1000 रुपये किलो तक मिलती है. ऐसे में एक आसान घरेलू तरीका सामने आया है, जिससे आप घर पर ही अंगूर से शुद्ध और बिना केमिकल वाली किशमिश बना सकते हैं. यह तरीका न सिर्फ सस्ता है बल्कि पूरी तरह हेल्दी भी है.

यह तरीका जान लिया तो कभी बाजार की किशमिश नहीं खरीदेंगे (Homemade Kishmish Recipe)

किशमिश का उपयोग खीर, हलवा, पुलाव, मिठाई और कई डिशेज में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. घर पर बनी किशमिश में कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता, इसलिए यह ज्यादा सेफ मानी जाती है.

घर पर किशमिश बनाने की सामग्री

  • 1 किलो अंगूर (काले या हरे)
  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा या 2 चम्मच सिरका
  • पानी
  • साफ सूती कपड़ा
  • धूप वाली जगह

घर पर किशमिश कैसे बनाएं? (How To Make Raisins at Home)

Homemade Kishmish Recipe
घर की बनी किशमिश

सबसे पहले अच्छे और मीठे अंगूर चुनें. अंगूर को पानी में बेकिंग सोडा या सिरका मिलाकर 5 से 7 मिनट धो लें ताकि केमिकल हट जाएं. इसके बाद अंगूर को अलग-अलग कर लें.
अब अंगूर को उबालना नहीं है, बल्कि 4 से 5 मिनट हल्का स्टीम करना है. जब अंगूर का रंग थोड़ा बदल जाए और हल्का सा फटने लगे, तब उन्हें निकाल लें.
इसके बाद अंगूर को सूती कपड़े पर फैलाकर तेज धूप में सुखाएं. 1से 2 दिन में अंगूर सूखकर किशमिश बन जाएंगे.

पूरी तरह सूखने के बाद किशमिश को एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रखें. इस तरह किशमिश 6 महीने से 1 साल तक बिना खराब हुए रह सकती है.

यह भी पढ़ें: बच्चों को पसंद आए ऐसा मसाला मिल्क पाउडर – जानिए शेफ संज्योत कीर की रेसिपी

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola