बच्चों को पसंद आए ऐसा मसाला मिल्क पाउडर – जानिए शेफ संज्योत कीर की रेसिपी

Updated at : 18 Mar 2026 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Masala Milk Powder Recipe of Chef Sanjyot Keer

घर पर बनाएं मसाला मिल्क पाउडर

घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी मसाला मिल्क पाउडर, जिससे आप मिनटों में एक पौष्टिक ड्रिंक तैयार कर सकते हैं, जानिए बच्चों के लिए परफेक्ट हेल्दी ड्रिंक बनाने का सही तरीका.

विज्ञापन

Masala Milk Powder Recipe of Chef Sanjyot Keer: अगर आप पैकेट वाली मिलावटी ड्रिंक्स पाउडर की जगह घर पर कुछ शुद्ध, हेल्दी और टेस्ट से भरपूर पाउडर बनाना चाहते हैं, तो इंस्टेंट मसाला मिल्क पाउडर की ये आसान रेसिपी नोट करें. शेफ संज्योत कीर की खास रेसिपी की हेल्प से आप आसान तरीके से ऐसा हेल्दी मिक्स तैयार कर सकते हैं, जिससे कुछ ही मिनटों में मसाला दूध बनाया जा सकता है. पढें घर पर हेल्दी और टेस्टी मसाला मिल्क पाउडर कैसे बनाएं?

मसाला मिल्क पाउडर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • बादाम – 1 कप
  • काजू – ½ कप
  • पिस्ता – ½ कप
  • हरी इलायची – 25 (बीज निकाले हुए)
  • काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • सोंठ (सूखी अदरक पाउडर) – 1 छोटा चम्मच
  • जायफल – ¼ (कद्दूकस किया हुआ)
  • हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शनल)
  • केसर – ½ ग्राम

शेफ संज्योत कीर  की स्पेशल रेसिपी – इस तरह बनाएं मसाला मिल्क पाउडर (Masala Milk Powder Recipe of Chef Sanjyot Keer)

Masala Milk Powder Recipe of Chef Sanjyot Keer
मसाला मिल्क पाउडर
  1. सबसे पहले बादाम, काजू और पिस्ता को धीमी आंच पर हल्का सा रोस्ट कर लें. इससे नमी निकल जाएगी और स्वाद बढ़ेगा.
  2. भुने हुए ड्राय फ्रूट्स को पूरी तरह ठंडा होने दें, ताकि ग्राइन्ड करते समय तेल न निकले.
  3. अब इन्हें मिक्सर में डालकर हल्का दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट न बने.
  4. इसमें इलायची के बीज, काली मिर्च, सोंठ, जायफल, हल्दी और केसर डालें.
  5. सभी चीजों को पल्स मोड में चलाते हुए मिक्स करें, ताकि थोड़ा क्रंच बना रहे.
  6. तैयार पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें.

एक गिलास गर्म या ठंडे दूध में 1-2 चम्मच मसाला पाउडर मिलाएं और स्वादिष्ट मसाला दूध का आनंद लें. आप चाहें तो गर्मियों में इसमें सौंफ और गुलाब की पंखुड़ियां मिलाकर कूलिंग वर्जन भी बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 5 मिनट में बनाएं शेफ स्टाइल चीज कैरामेल बटर टोस्ट, मीठा-नमकीन स्वाद तुरंत शांत करेगा क्रेविंग

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola