जैंतगढ़ और चंपुआ वायरल फीवर की चपेट में, परेशानी

Updated at : 17 Jul 2017 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
जैंतगढ़ और चंपुआ वायरल फीवर की चपेट में, परेशानी

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ तथा चंपुआ पूरी तरह वायरल फीवर की चपेट में आ गये हैं. चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में रोजाना दर्जनों बीमार पहुंच रहे हैं. झारखंड-ओड़िशा की सीमा पर स्थित जैंतगढ़ और चंपुआ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल का प्रभाव ज्यादा है. आस पास का कोई गांव ऐसा नहीं है जहां 10-20 लोग वायरल […]

विज्ञापन

जैंतगढ़ : जैंतगढ़ तथा चंपुआ पूरी तरह वायरल फीवर की चपेट में आ गये हैं. चंपुआ अनुमंडल अस्पताल में रोजाना दर्जनों बीमार पहुंच रहे हैं. झारखंड-ओड़िशा की सीमा पर स्थित जैंतगढ़ और चंपुआ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल का प्रभाव ज्यादा है. आस पास का कोई गांव ऐसा नहीं है जहां 10-20 लोग वायरल फीवर की चपेट में न हों. कई गांव ऐसे भी हैं,

जहां हर घर में कोई न कोई इससे पीड़ित है. इसमें मरीज को बदन हाथ में दर्द के साथ तेज बुखार आता है. कुछ को सिर एंव कमर में दर्द के साथ ठंड लगने की शिकायत भी मिल रही है. इसके अलावा इलाके में सरदी, खांसी एवं जुकाम के मरीजों की संख्या भी बढ़ गयी है. इसमें मरीज को दो-तीन दिन बुखार रहता है, लेकिन समय पर इलाज न हो तो वह टायफॉयड में तब्दील हो सकता है. डॉ एस रजा ने बताया कि यह एक मौसमी बीमारी है, जो मौसम बदलने या मौसम भारी होने पर फैलती है. बीमारी में कोताही नहीं बरतें, समय पर इलाज करायें. उन्होंने इस मौसम में खान पान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola