जींस पहनते समय न करें ये गलती, आशी वर्मा से जानें सही टॉप कॉम्बिनेशन 

Updated:
विज्ञापन
Jeans & Tops Combinations

जींस और टॉप का कॉम्बिनेशन (Image By Canva)

Jeans And Tops Combination Tips: क्या आप किसी भी जींस के साथ कोई भी टॉप पहन लेती हैं? तो इस आर्टिकल से आप जींस के साथ सही टॉप का कलेक्शन चुनने के बारे में जान सकती हैं.

विज्ञापन

Jeans And Tops Combination Tips: कॉलेज, ऑफिस या कहीं बाहर जाना हो, हम अक्सर अपने आउटफिट में जींस और टॉप्स को चुनना पसंद करते हैं. अगर आप हर दिन स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखना चाहती हैं, तो जींस और टॉप का सही कॉम्बिनेशन चुनना जरूरी है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान और ट्रेंडी टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने लुक को और भी आकर्षक बना सकती हैं. इस आर्टिकल के जरिए आप जान पाएंगी कि किस तरह अलग-अलग जींस के साथ सही टॉप का चुनकर अपने स्टाइल को बेहतर बनाया जा सकता है. इन फैशन टिप्स को कंटेंट क्रिएटर Aashi Verma ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aashistyling पर शेयर किया है. आशी वर्मा एक फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर हैं. 

स्किनी जींस

स्किनी जींस के साथ आप पेपलम टॉप, ओवरसाइज हुडी और ए-लाइन कुर्ती ट्राई कर सकती हैं. ये कॉम्बिनेशन आपके लुक को बैलेंस्ड और स्मार्ट बनाते हैं, साथ ही एक ट्रेंडी टच भी देते हैं. 

वाइड-लेग जींस

वाइड-लेग जींस में पहले से ही वॉल्यूम होता है, इसलिए इसके साथ फिटेड टॉप, रैप स्टाइल टॉप और क्रॉप टॉप सबसे ज्यादा सूट करते हैं. ये आपके लुक को बढ़िया बनाता है और स्टाइल को भी उभरता है.  

स्ट्रेट जींस

अगर आप क्लीन और क्लासी लुक चाहती हैं, तो स्ट्रेट जींस के साथ टेलर्ड शर्ट, बॉक्सी क्रॉप टॉप या पोलो शर्ट चुनें. ये कॉम्बिनेशन सिंपल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट भी लगता है. 

फ्लेयर / बूटकट जींस

फ्लेयर या बूटकट जींस के साथ पेपलम टॉप, एम्पायर लाइन शॉर्ट कुर्ती और कोर्सेट स्टाइल टॉप ट्राई करें. ये आउटफिट आपको एकदम क्लासी और फैशनेबल लुक देंगे. 

ये भी पढ़ें: Engagement Outfit Ideas: सगाई पर पाएं रॉयल और ग्लैमरस लुक, जानें कौन-से आउटफिट्स हैं इस सीजन के ट्रेंड में

ये भी पढ़ें: Backless Blouse Designs: इस वेडिंग सीजन पाएं बोल्ड और ग्लैमरस लुक इन स्टाइलिश बैकलैस ब्लाउज डिजाइन्स के साथ

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola