झारखंड की रामनवमी में विलेन बन सकती है बारिश, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Updated at : 27 Mar 2026 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

मौसम विभाग की ओर से 27 और 28 मार्च के लिए जारी किया गया अलर्ट फोटो साभार: मौसम विज्ञान विभाग का रांची केंद्र

Jharkhand Weather: झारखंड में 27 मार्च से मौसम बदलने वाला है. धनबाद समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी हुआ है. 28 मार्च को गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं. तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों को राहत और सतर्कता दोनों की जरूरत रहेगी. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है. रामनवमी के दिन बारिश श्रद्धालुओं के लिए विलेन साबित हो सकती है. खासकर, धनबाद समेत कई जिलों में 27 मार्च से बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आसमान में घने बादल छाये रहेंगे और मौसम सुहावना हो सकता है, लेकिन कुछ जगहों पर तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं.

तेज हवा और गरज के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 मार्च को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 28 मार्च को विशेष रूप से गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है.

तापमान में दिखेगा उतार-चढ़ाव

मौसम में बदलाव के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. धनबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट के बाद फिर बढ़ोतरी हो सकती है. 27 मार्च से दिन और रात के तापमान में बदलाव शुरू हो जाएगा, जिससे मौसम का असर लोगों के दैनिक जीवन पर भी पड़ेगा.

अलग-अलग जिलों का तापमान पूर्वानुमान

राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान का अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा. देवघर, दुमका और जामताड़ा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं गिरिडीह और कोडरमा में तापमान थोड़ा कम रहेगा. पलामू, चतरा और गढ़वा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

रांची और आसपास के इलाकों का हाल

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव साफ नजर आएगा. यहां अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री तक जा सकता है. बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

दक्षिणी और पूर्वी जिलों में ज्यादा असर

पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम जैसे दक्षिणी जिलों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री के बीच रहेगा. इन क्षेत्रों में भी बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी के जुलूस के दौरान रांची में नहीं कटेगी बिजली, इन हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकते हैं फोन

मौमस विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने की अपील की है. तेज हवा और गरज के दौरान घरों में सुरक्षित रहने, बिजली उपकरणों से दूरी बनाने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है. किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola