शिक्षकों ने एकजुट होने पर दिया बल
Updated at : 16 Jul 2017 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

छोटानागरपुर अल्पसंख्यक विद्यालय शिक्षक संघ की बैठक चाईबासा : छोटानागरपुर अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ चाईबासा की बैठक शनिवार को लूथेरान बालक मध्य विद्यालय के सभागार में हुई. अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका सावधानी पूर्ति ने किया. बैठक में रांची से आये अतिथियों का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि संघ के महामंत्री रामानुज शर्मा ने कहा कि 7वें […]
विज्ञापन
छोटानागरपुर अल्पसंख्यक विद्यालय शिक्षक संघ की बैठक
चाईबासा : छोटानागरपुर अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ चाईबासा की बैठक शनिवार को लूथेरान बालक मध्य विद्यालय के सभागार में हुई. अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका सावधानी पूर्ति ने किया. बैठक में रांची से आये अतिथियों का स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि संघ के महामंत्री रामानुज शर्मा ने कहा कि 7वें वेतन के लिए राज्य स्तर से प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने इएल से संबंधित भी जानकारी दी. विशिष्ट अतिथि पीटर खेस ने सभी शिक्षकों को एकता बनाये रखने पर जोर दिया. राज्य संघ अध्यक्ष सामुएल तिर्की ने कहा कि अल्पसंख्यक विद्यालयों में टीएटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उतीर्ण लागू क्यों.
इस कोटि के विद्यालयों में टीएटी लागू नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अब समय है हमें एकजुट होने की. हमें जन आंदोलन का रूप देना है तभी सुविधा मिलेगा. उन्होंने आवंटन 2017-18 के आवंटन व वेतनवृद्धि से संबंधित जानकारी दिया. संचालन शिक्षक राजकिशोर साहु ने किया. इस अवसर पर बासुदेव तांती, मंगलु चरण गोप, शैलेश तिर्की, एन बोदरा,
सुखदेव कुम्हार, निलिमा आइंद, अगस्तुस पूर्ति, सबिता बिरूवा, नंदिनी गिरी, लिली बरजो, जीरेन कंडीर, मोयलेन गुड़िया, लक्ष्मी
कुमारी, संजीव कुमार, शिप्रा तिग्गा, पुष्पा डहंगा, उषा किरण, सुसाना मुंडू, कुनुल सोय समेत बंदगांव, चक्रधरपुर, मनोहरपुर के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




