₹94 पार, डॉलर के मुकाबले रुपये की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट

रुपया पहली बार ₹94 के पार (फोटो/Canva)
Rupee vs Dollar: ईरान युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय बाजार में हड़कंप मच गया है. शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 94.16 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया, वहीं सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूट गया.
Rupee vs Dollar: हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन भारतीय बाजार के लिए “ब्लैक फ्राइडे” साबित हो रहा है. ईरान में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भारतीय शेयर बाजार और रुपये दोनों की कमर तोड़ दी है. शुक्रवार सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों को तगड़ा झटका लगा.
रुपया पहली बार ₹94 के पार
डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया आज अपने सबसे खराब दौर में पहुंच गया. शुक्रवार को रुपया 94.16 के स्तर पर खुला. दरअसल, ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल (Crude Oil) की सप्लाई रुकने का डर है. भारत अपनी जरूरत का 80% तेल बाहर से खरीदता है, जिसके लिए हमें डॉलर में पेमेंट करना पड़ता है. तेल महंगा होने से डॉलर की मांग बढ़ी और रुपया कमजोर हो गया.
सेंसेक्स 1000 पॉइंट से ज्यादा टूटा
बाजार खुलते ही सेंसेक्स में कोहराम मच गया. सुबह 10:15 बजे तक सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा नीचे गिर गया. महज कुछ मिनटों के भीतर निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए. विदेशी निवेशकों को डर है कि युद्ध लंबा खिंचा तो भारत की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा, इसलिए वे भारतीय बाजार से अपना पैसा निकाल रहे हैं.
‘महंगा तेल’ और ‘कमजोर रुपया’ का डबल अटैक
जब तेल महंगा होता है, तो भारत का ‘इंपोर्ट बिल’ बढ़ जाता है. इससे देश में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो जाता है. इसी डर से निवेशक घबराए हुए हैं और सुरक्षित निवेश के लिए डॉलर की ओर भाग रहे हैं. शेयर बाजार की गिरावट और रुपये की कमजोरी अब एक-दूसरे को और ज्यादा नीचे खींच रहे हैं.
Also Read : अब आपका क्रेडिट कार्ड ही आपकी ‘इनकम टैक्स कुंडली’, 1 अप्रैल से बदल रहे हैं नियम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




