चक्रधरपुर : डेढ़ घंटे की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल
Updated at : 13 Jul 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

चक्रधरपुर : डेढ़ घंटे लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शहर पानी-पानी हो गया. इससे लोगों कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव व कीचड़ से आवागमन सुस्त रही. जबकि बारिश से किसानों ने राहत महसूस की. बारिश के बाद सभी खेतों की अोर निकल पड़े और धान रोपनी में जुट गये. गौरतलब […]
विज्ञापन
चक्रधरपुर : डेढ़ घंटे लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शहर पानी-पानी हो गया. इससे लोगों कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव व कीचड़ से आवागमन सुस्त रही. जबकि बारिश से किसानों ने राहत महसूस की. बारिश के बाद सभी खेतों की अोर निकल पड़े और धान रोपनी में जुट गये. गौरतलब है कि बुधवार रात तीन बजे से रूक-रूक कर बारिश जारी रही. वहीं दोपहर करीब दो बजे जोरदार बारिश हुई.
इससे शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालियां जाम हो गयी और बारिश का पानी सड़कों में बहने लगा. इस कारण शहर का हर मोहल्ला तालाब में तब्दील हो गया. इसके अलावा वार्ड संख्या चार कुम्हार पट्टी, ठठेरा मुहल्ला, तंबाकूपट्टी, बाटा रोड, भगसिंह चौक, थाना रोड में बाढ़ सा नजारा रहा. करीब डेढ़ घंटे की जोरदार बारिश ने नगर परिषद की तैयारियों की पोल खोल दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




