कल का राशिफल 28 मार्च 2026: धन, करियर और लव में बड़ा उलटफेर, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल

Updated at : 27 Mar 2026 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Rashifal 28 March 2026

कल का राशिफल 28 मार्च 2026

Kal Ka Rashifal 28 March 2026: कल शनिवार, ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से कई राशि के जातकों के लिए व्यापार और करियर में नए अवसर बन सकते हैं. वहीं, कुछ राशियों के लिए यह दिन सावधानी और खतरे का संकेत भी ला सकता है. जानने के लिए पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल.

विज्ञापन

Kal Ka Rashifal 28 March 2026: कल 28 मार्च 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की दशमी तिथि सुबह 10 बजकर 06 मिनट तक रहेगी, उसके उपरांत एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी. कल ग्रहों की स्थिति के अनुसार सूर्य और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध और राहु कुम्भ राशि में विराजमान हैं. शुक्र मेष राशि में रहेंगे. चंद्रमा कर्क राशि में संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

मेष राशि: कल चंद्रमा आपके चौथे भाव में रहेंगे, जिससे व्यापार में लाभ होगा और अटके कार्य पूरे होंगे. लव लाइफ में पार्टनर से फोन पर बहस हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें. प्रलोभन और लालच से बचें. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. हेल्थ सामान्य रहेगी.

  • सावधानी: जल्दबाजी में निर्णय न लें और झांसे में न आएं.
  • उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 8
  • शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि: कल चंद्रमा आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जिससे करियर और बिजनेस में योजनाएं सफल होंगी. नए अवसर बन सकते हैं. लव लाइफ में गलतफहमी से तनाव हो सकता है, इसलिए संयम रखें. हेल्थ अच्छा रहेगा.

  • सावधानी: सोच-समझकर निर्णय लें और झांसे में न आएं.
  • उपाय: माता लक्ष्मी का पूजन करें.
  • शुभ अंक: 2
  • शुभ रंग: क्रीम

मिथुन राशि: कल चंद्रमा आपके दूसरे भाव में रहेंगे, जिससे वाणी और चतुराई से कार्य सफल होंगे. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. लव लाइफ में मधुरता बनाए रखें, वरना विवाद हो सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. हेल्थ सामान्य रहेगा.

  • सावधानी: जल्दबाजी और गलत सलाह से बचें.
  • उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें.
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा

कर्क राशि: कल चंद्रमा आपके पहले भाव में रहेंगे, जिससे करियर और व्यापार में धैर्य की आवश्यकता होगी. व्यापार में स्थिर लाभ के संकेत हैं. लव लाइफ में संवेदनशीलता बढ़ सकती है, इसलिए वाणी संयमित रखें. प्रलोभन और लालच से बचें. हेल्थ में सुधार होगा, लेकिन मौसम के प्रभाव से बचाव करें.

  • सावधानी: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
  • उपाय: चंद्र देव को जल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: सफेद

सिंह राशि: कल चंद्रमा आपके द्वादश भाव में रहेंगे, जिससे करियर और बिजनेस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लव लाइफ में अहंकार से बचें. वाणी संयमित रखें. हेल्थ अच्छा रहेगा, क्रोध पर नियंत्रण रखें.

  • सावधानी: खर्चों पर नियंत्रण रखें और झांसे से बचें.
  • उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा

कन्या राशि: कल चंद्रमा आपके एकादश भाव में रहेंगे, जिससे परिश्रम और अनुशासन का लाभ मिलेगा. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. लव लाइफ में समझदारी रखें. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. प्रलोभन और लालच से बचें. हेल्थ सामान्य रहेगा.

  • सावधानी: किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें.
  • उपाय: गणेश जी की पूजा करें.
  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: भूरा

तुला राशि: कल चंद्रमा आपके दशम भाव में रहेंगे, जिससे संतुलन और समझदारी सफलता दिलाएगी. व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी. लव लाइफ में संयम रखें. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा.
सावधानी: झांसे में न आएं.
उपाय: माता लक्ष्मी का पूजन करें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक राशि: कल चंद्रमा आपके नवम भाव में रहेंगे, जिससे साहस और आत्मसंयम के साथ आगे बढ़ें. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लव लाइफ में संयम रखें. परिवार में सहयोग और खुशखबरी मिल सकती है. प्रलोभन और लालच से बचें. हेल्थ में सुधार होगा.

  • सावधानी: गोपनीय बातें साझा न करें.
  • उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: मैरून

धनु राशि: कल चंद्रमा आपके अष्टम भाव में रहेंगे, जिससे भाग्य का साथ मिलेगा. व्यापार में लाभ होगा. लव लाइफ में विवाद से बचें. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आर्थिक मामलों में लालच से दूर रहें. हेल्थ अच्छा रहेगा.

  • सावधानी: जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें.
  • उपाय: भगवान विष्णु का जाप करें.
  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: पीला

मकर राशि: कल चंद्रमा आपके सप्तम भाव में रहेंगे, जिससे मेहनत और धैर्य से कार्य पूरे होंगे. व्यापार और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. लव लाइफ में तालमेल बनाए रखें. परिवार में सामंजस्य रहेगा. प्रलोभन और लालच से बचें. हेल्थ सामान्य रहेगा.

सावधानी: साझेदारी में सावधानी रखें.
उपाय: शनि देव की पूजा करें.
शुभ अंक: 10
शुभ रंग: नीला

कुंभ राशि: कल चंद्रमा आपके षष्ठम भाव में रहेंगे, जिससे दिन नए विचार और अवसर लाएगा. करियर और व्यापार में लाभ होगा. लव लाइफ में गलतफहमी से बचें. परिवार में खुशियाँ और मित्रों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक लालच से दूर रहें. हेल्थ अच्छा रहेगा.

  • सावधानी: किसी झांसे में न आएं.
  • उपाय: भगवान शिव का ध्यान करें.
  • शुभ अंक: 11
  • शुभ रंग: बैंगनी

मीन राशि: कल चंद्रमा आपके पंचम भाव में रहेंगे, जिससे संवेदनशीलता और रचनात्मकता बढ़ेगी. करियर और व्यापार में प्रयास सफल होंगे. लव लाइफ में भावनात्मक संतुलन रखें. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. आर्थिक मामलों में लालच से बचें. हेल्थ सामान्य रहेगा.

  • सावधानी: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.
  • उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें.
  • शुभ अंक: 12
  • शुभ रंग: हरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola