भागलपुर में बनेगा नया रेल बाईपास, भीड़भाड़ की झंझट होगी खत्म, जानिए लागत
Published by : Preeti Dayal Updated At : 27 Mar 2026 1:21 PM
भागलपुर में बनेगा नया रेल बाईपास (सांकेतिक तस्वीर)
Bhagalpur News: भागलपुर जिले में नया रेल बाईपास बनाने की मंजूरी दे दी गई है. इसके बनने से लोगों को भीड़भाड़ नहीं झेलना पड़ेगा. साथ ही यात्रियों को आसान और तेज रेल सफर का एक्सपीरियंस मिल सकेगा.
Bhagalpur News: भागलपुर में रोड के साथ-साथ रेल कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया जा रहा है. अब जिले में नया रेल बाईपास बनाने की मंजूरी दी गई है. रेल मंत्रालय के इस फैसले लेकर सांसद निशिकांत दुबे ने पीएम नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी जताया. सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा, यह भागलपुर जिले के लोगों के लिए बड़ा तोहफा है. काफी लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी.
कितनी होगी रेल लाइन की लंबाई?
जानकारी के मुताबिक, सबौर से गोनूधाम के बीच रेल लाइन बनाई जाएगी. इस रेल लाइन की लंबाई लगभग 13.38 किलोमीटर होगी. यह रेल लाइन गोनूधाम हाल्ट को सबौर स्टेशन से जोड़ेगी. अभी यह भागलपुर-साहिबगंज रेल लाइन का हिस्सा है. रेल लाइन के निर्माण में लगभग 303.20 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की संभावना जताई जा रही है.
लोगों को मिलेगा ये फायदा
नए बाईपास के बनने से लोगों को सहूलियत मिल सकेगी. सबसे ज्यादा यह फायदा होगा कि लोगों को भीड़भाड़ की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी. ट्रेनों की आवाजाही भी आसान हो सकेगी. इसके अलावा नया बाईपास बनने के बाद यहां ट्रेनों को लाया जाएगा तो उसके इंजन को बदले की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे फायदा यह होगा कि समय की बचत हो सकेगी. यात्रियों को फास्ट और आसान सफर का एक्सपीरियंस मिल सकेगा.
भागलपुर में अन्य विकास परियोजनाओं पर काम
भागलपुर जिले में कई विकास योजनाओं से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम किए जा रहे हैं. पिछले दिनों शहर के बीचोबीच फोरलेन सड़क बनाने की भी खबर थी. लोहियापुल से होकर अलीगंज बायपास तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी, जिसकी लंबाई लगभग 4 किलोमीटर की होगी. इसके अलावा भागलपुर-हंसडीहा फोरलेन परियोजना के तहत ढाका मोड़ से भलजोर के बीच बनने वाली सड़क के लिए 28 अप्रैल को टेंडर खोला जाएगा. इस तरह से अन्य परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है.
Also Read: बिहार में अगले तीन दिनों तक चलेगा आंधी-बारिश का दौर, IMD ने जारी की एडवाइजरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










