बिहार में अगले तीन दिनों तक चलेगा आंधी-बारिश का दौर, IMD ने जारी की एडवाइजरी

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Weather Update: बिहार में अगले तीन दिनों तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 28 मार्च को 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather Update: बिहार में आज से मौसम बिगड़ सकता है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में ऑरेंज और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बारिश, ठनका गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी जताई है. यह भी पूर्वानुमान लगाया गया है कि अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

28 मार्च को इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 28 मार्च को जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, भागलपुर, कटिहार, मुंगेर, जमुई और बांका शामिल है. जबकि जिन 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, जहानाबाद, शेखपुरा, नालंदा, लखीसराय, गया और नवादा शामिल है.

बिहार में अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला हुआ रह सकता है. नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है. कोसी, सीमांचल, पूर्वी और उत्तर बिहार के कुछ जिलों में शनिवार और रविवार को भी चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है, जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकेगी.

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान?

पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी की गतिविधि नहीं होने की वजह से काफी गर्मी झेलना पड़ रहा. गुरुवार को कई जिलों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. 24 घंटे में सबसे गर्म जिला रोहतास जिले का बिक्रमगंज रहा, यहां का तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गयाजी में 36.2, पटना में 35.2, शेखपुरा में 36.8 और सीवान में 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

Also Read: बिहार में दो भतीजे और एक भतीजी की हत्या कर चाचा ने खुद का भी रेता गला, 15 दिनों से चल रहा था विवाद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन