कोल विद्रोह जैसे एक और आंदोलन की जरूरत : सन्नी

चाईबासा : कोल्हान- पोड़ाहाट की मुंडा-मानकी व्यवस्था व विल्किंसन विनियम बचाने के लिए एक बार फिर कोल विद्रोह के तर्ज पर आंदोलन करना होगा. वरना राज्य सरकार कोल्हान-पोड़ाहाट की पारंपरिक, सामाजिक, रूढ़िवादी प्रथा समाप्त कर देगी. उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहीं. वे बुधवार को सदर प्रखंड के टेकोराहातु गांव में आयोजित कार्यक्रम […]
चाईबासा : कोल्हान- पोड़ाहाट की मुंडा-मानकी व्यवस्था व विल्किंसन विनियम बचाने के लिए एक बार फिर कोल विद्रोह के तर्ज पर आंदोलन करना होगा. वरना राज्य सरकार कोल्हान-पोड़ाहाट की पारंपरिक, सामाजिक, रूढ़िवादी प्रथा समाप्त कर देगी. उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकू ने कहीं.
वे बुधवार को सदर प्रखंड के टेकोराहातु गांव में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि कोल्हान-पोड़ाहाट में हमारे पूर्वजों ने प्रत्येक गांव में सामूहिक सामाजिक कार्यक्रम, संस्कृति बचाये रखने के लिए परती भूमि छोड़ रखी है. उसे अवैध जमाबंदी या बंदोबस्ती के नाम पर बीजेपी सरकार भूमि बैंक में जमा करवा रही है. मालगुजारी को ऑनलाइन किया जा रहा है. 14 जुलाई को कांग्रेस इसके विरोध में पदयात्रा करेगी. बैठक को शैली शैलेन्द्र सिंकु, जीतू बारी सहित अन्य ग्रामीण जनता ने भी अपना-अपना विचार रखा. इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण जनता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




