विद्युत जेइ ने ग्रामीणों पर करायी प्राथमिकी

Updated at : 12 Jul 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत जेइ ने ग्रामीणों पर करायी प्राथमिकी

मामला ग्रामीणों द्वारा विद्युत अभियंता से बदसलूकी का ज्ञापन सौंपने आये कराइकेला के ग्रामीणों ने की हाथापाई चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता गंभीर रजवार ने विद्युत प्रमंडलीय कार्यालय में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, हाथापाई करने के विरुद्ध ग्रामीणों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत में जेई श्री […]

विज्ञापन

मामला ग्रामीणों द्वारा विद्युत अभियंता से बदसलूकी का

ज्ञापन सौंपने आये कराइकेला के ग्रामीणों ने की हाथापाई
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता गंभीर रजवार ने विद्युत प्रमंडलीय कार्यालय में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, हाथापाई करने के विरुद्ध ग्रामीणों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत में जेई श्री रजवार ने कहा है कि 10 जुलाई को कराइकेला के लगभग 25 से 30 ग्रामीण बीरू त्रिपाठी के साथ विद्युत कार्यालय पहुंचे. उनके पास कार्यपालक अभियंता के नाम बिजली समस्या से संबंधित एक आवेदन था. आवेदन रिसीव करने के उपरांत एक व्यक्ति जबरन सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने लगा. इतना ही नहीं, वह गाली गलोज कर रहा था तथा समझाने के बावजूद नहीं मान रहा था.
इसी क्रम में एक युवक ने उनके (रजवार) की गर्दन में हाथ डाल कर हाथापाई शुरू कर दी. पूछताछ के क्रम में पता चला कि उस युवक का नाम बीरू त्रिपाठी है. श्री रजवार ने मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. मालूम हो कि अनियमित विद्युत आपूर्ति तथा विभाग से संबंधित अन्य समस्याओं को लेकर कराइकेला के ग्रामीण सोमवार को कार्यपालक अभियंता के पास आये थे. कार्यपालक अभियंता के मौजूद नहीं रहने पर उन्होंने जेई श्री रजवार से बात की, जिस दौरान ग्रामीणों से तू तू मै मै हुई और मामला बिगड़ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola