पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार किया घायल, जेल
Updated at : 11 Jul 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन

मुंगुई के भाई गुरेश जामुदा के बयान पर सोनुवा पुलिस ने मामला किया दर्ज सोनुवा पुलिस ने आरोपी पति सुखराम हेंब्रम को गिरफ्तार कर भेजा जेल सोनुवा : सोनुवा थाना क्षेत्र के बारी पंचायत वृंंदावन गांव में रविवार की देर रात मायके आयी पत्नी मुंगुई हेम्ब्रम को पति सुखराम हेंब्रम ने कुल्हाड़ी से मार कर […]
विज्ञापन
मुंगुई के भाई गुरेश जामुदा के बयान पर सोनुवा पुलिस ने मामला किया दर्ज
सोनुवा पुलिस ने आरोपी पति सुखराम हेंब्रम को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सोनुवा : सोनुवा थाना क्षेत्र के बारी पंचायत वृंंदावन गांव में रविवार की देर रात मायके आयी पत्नी मुंगुई हेम्ब्रम को पति सुखराम हेंब्रम ने कुल्हाड़ी से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया है. घटना के बाद सोनुवा पुलिस ने आरोपी पति सुखराम हेंब्रम, धुनामारा गांव निवासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, विगत माह वृंंदावन गांव की युवती मुंगुई हेम्ब्रम उर्फ पूजा का विवाह धुनामारा गांव के सुखराम हेम्ब्रम से हुआ था.
रविवार को मुंगुई अकेली अपने मायके वृंंदावन गांव आयी थी. इस बीच रविवार की रात पति सुखराम वृंंदावन गांव पहुंचा एवं मुंगुई से अपने साथ वापस घर जाने का जिद करने लगा. जिसको लेकर दोनों में कहा सुनी हुई. इस दौरान सुखराम ने पास में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी मुंगुई के सिर पर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. मामले पर मुंगुई के भाई गुरेश जामुदा के बयान पर सोनुवा पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




