सड़क दुर्घटना में बिसरा के दो युवक घायल

मनोहरपुर : मनोहरपुर थानांतर्गत मनोहरपुर-जराईकेला सड़क मार्ग स्थित घाटी में अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार की सुबह 11 बजे घटी. दुर्घटना में ओड़िशा के बिसरा से बाइक (ओआर 14 जी/5217) से मनोहरपुर की ओर आ रहे बिसरा निवासी 28 वर्षीय […]
मनोहरपुर : मनोहरपुर थानांतर्गत मनोहरपुर-जराईकेला सड़क मार्ग स्थित घाटी में अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार की सुबह 11 बजे घटी. दुर्घटना में ओड़िशा के बिसरा से बाइक (ओआर 14 जी/5217) से मनोहरपुर की ओर आ रहे बिसरा निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद इरशाद व मोहम्मद हसन (25) दोनों घायल हो गये है. बाइक चला रहे मोहम्मद इरशाद ने बताया कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण दोनों गिर गये. घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सक डाॅ कमलेश प्रसाद ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




