छप्पर मरम्मत कर रहा अधेड़ गिरा, मौत

चक्रधरपुर : छप्पर मरम्मत के दौरान गिरने से घायल एक अधेड़ की चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक कराईकेला थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव निवासी 45 वर्षीय हारा नायक बरसात को देखते को 15 जून को अपने घर के छप्पर की मरम्मत कर रहा था. इस दौरान वह […]
चक्रधरपुर : छप्पर मरम्मत के दौरान गिरने से घायल एक अधेड़ की चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक कराईकेला थाना क्षेत्र के पुरनाडीह गांव निवासी 45 वर्षीय हारा नायक बरसात को देखते को 15 जून को अपने घर के छप्पर की मरम्मत कर रहा था. इस दौरान वह असंतुलित होकर गिर पड़ा.
इससे हारा को कमर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आयीं. दो दिनों तक घर में ही रहा. ज्यादा तबीयत खराब होने पर शनिवार को उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. डॉक्टर पी प्रधान के मुताबिक हारा नायक के गंभीर अंदरूनी चोटें लगी थीं. उसे विलंब से अस्पताल लाया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




