बंद नहीं होगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, मेकर्स ने अफवाहों को किया खारिज

Updated:
विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2( तुलसी और मिहिर), फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2:‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के बंद होने की खबरें गलत साबित हुई हैं. स्टार प्लस ने साफ किया कि शो जारी रहेगा और कोई एंड डेट तय नहीं है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: प्रोड्यूसर एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2’ को लेकर ऐसी खबरें आई थीं कि यह बंद होने वाला है, लेकिन अब चैनल और मेकर्स ने खुद सामने आकर सच्चाई साफ कर दी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है और इसकी जगह नया स्पिन-ऑफ क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं लिया जाएगा. मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिलहाल शो को बंद करने का कोई प्लान नहीं है.

विज्ञापन

स्टार प्लस का आधिकारिक बयान

स्टार प्लस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हमने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं, जिनमें यह कहा जा रहा है कि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2’ बंद हो रहा है और उसकी जगह ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ आएगा. हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये रिपोर्ट्स बेबुनियाद हैं. हम ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2’ को बंद नहीं कर रहे हैं और फिलहाल शो की कोई एंड डेट तय नहीं की गई है.”

दर्शकों ने जताई खुशी

जैसे ही यह बयान सामने आया, फैंस ने राहत की सांस ली. 24_pew नाम के यूजर ने लिखा, तुलसी और मिहिर को साथ देखना चाहते हैं. eku0003 नाम के यूजर ने लिखा, प्लीज तुलसी को वापस लाओ उसके बिना शो अधूरा है. मोहन नाम के यूजर ने लिखा, क्योंकि 2 और उसका स्पिन-ऑफ क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं, दोनों ही दिलचस्प हैं… मुझे दोनों ही पसंद आ रहे हैं.

पुराने सितारों के साथ नई पीढ़ी की एंट्री

करीब 17 साल बाद लौटे इस शो में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय एक बार फिर तुलसी और मिहिर के किरदार में नजर आ रहे हैं. नई पीढ़ी के किरदारों में रोहित सुचांती, तनिषा मेहता, शगुन शर्मा और अमन गांधी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2: नकुल का सरेंडर, कोर्ट में आया चौंकाने वाला मोड़

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola