KSBKBT 2: नकुल का सरेंडर, कोर्ट में आया चौंकाने वाला मोड़

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :26 Mar 2026 11:13 AM
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के किरदार गौतम और नकुल, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: लेटेस्ट एपिसोड में परिवार के रिश्तों की उलझन और बढ़ता टेंशन दिखाया गया है. हालांकि, गौतम और उसके बेटे के बीच जल्द ही सब कुछ ठीक हो सकता है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नकुल अपने पिता से माफी मांगता है और अपनी गलती स्वीकार करता है. नकुल के इस कदम से गौतम नाराज होने के बजाय राहत महसूस करता है. उसे खुशी होती है कि उनका बेटा अब उसे अपना पिता मानने लगा है. दोनों के बीच इमोशनल पल देखने को मिलता है, जिसके बाद नकुल पुलिस स्टेशन जाकर सरेंडर कर देता है. पुलिस स्टेशन में मामले की जांच होती है. गौतम अपने बेटे को भरोसा दिलाता है कि सच सामने आएगा. दामिनी इस स्थिति को लेकर काफी परेशान होती है, लेकिन गौतम उसे समझाता है कि सब ठीक हो जाएगा.

परी और अजय के रिश्ते में आएगी मुश्किल

दूसरी तरफ डिम्सी अपनी मां मिताली के साथ समय बिताती है, जिसे देखकर मिहिर कोई दखल नहीं देते. उनका मानना है कि बच्चे को बड़े लोगों के झगड़ों से दूर रखना चाहिए. नोइना, मिताली पर आरोप लगाती है कि वह डिम्सी की जिंदगी में परेशानियां खड़ी कर रही है और विरानी परिवार को नुकसान पहुंचा रही है. वहीं, परी और अजय के रिश्ते में भी दिक्कतें बढ़ती नजर आती हैं, परी खुद को अजय के परिवार के लिए बोझ मानती है और पीछे हटने की बात करती है.

कोर्ट का फैसला

अगले दिन कोर्ट में गौतम और दामिनी पूरी घटना की सच्चाई बताते हैं. गौतम बताता है कि नकुल की कोई गलती नहीं थी और हादसा दामिनी के सीट बेल्ट न पहनने की वजह से हुआ. जज मामले को एक्सीडेंट मानते हुए केस को खारिज कर देते हैं, जिससे पूरे परिवार को बड़ी राहत मिलती है. दूसरी तरफ फैक्ट्री में भारती और अंगद के बीच की गलतफहमी भी दूर हो जाती है. अंगद और वृंदा अपने बच्चों से मिलने बोर्डिंग स्कूल जाते हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola