घर पर तैयार करें ये मैंगो कुल्फी, मालविका ने शेयर की रेसिपी 

Updated:
विज्ञापन
Mango Kulfi

वॉटरमेलन कोकोनट पॉप्सिकल (Image- Instagram @thespicystory)

Mango Kulfi: घरवालों के लिए गर्मी में कुछ मजेदार बनाने का सोच रहे हैं तो मैंगो कुल्फी को ट्राई कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मैंगो कुल्फी बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Mango Kulfi: गर्मियों के मौसम में आम आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं. पके हुए आम से शेक, स्मूदी या शरबत बनाया जाता है. आम से आइसक्रीम को भी तैयार किया जाता है. अगर आप भी घर पर आम से बनी आइसक्रीम खाना चाहते हैं तो मैंगो कुल्फी बना सकते हैं. इस मैंगो कुल्फी बनाने के लिए आपको चीनी की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस हेल्दी मैंगो कुल्फी बनाने का तरीका कंटेंट क्रिएटर मालविका ने इंस्टाग्राम अकाउंट @thespicystory पर शेयर किया है. 

मैंगो कुल्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • 2 बड़े आम + 1 आम
  • 1/4 कप बादाम
  • 1/4 कप काजू
  • 1 कप मखाना
  • 1/4 कप ओट्स
  • 6-7 खजूर
  • 1.5 कप दूध या बादाम/नारियल का दूध
  • 1-2 टेबलस्पून दूध पाउडर (ऑप्शनल)
  • 1 टीस्पून वनीला एक्सट्रैक्ट

मैंगो कुल्फी को कैसे तैयार करें?

  • मैंगो कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बाउल में बादाम, काजू, मखाना, ओट्स, खजूर और गर्म दूध डालें. 
  • इसे लगभग 30-40 मिनट तक भिगोकर रखें.
  • अब 2 आम को लें. ऊपर से काट लें और अंदर का गूदा निकालें और बीज को निकाल लें. इस बात का ध्यान दें कि आम को आपको पूरा नहीं काटना है. 
  • अब 30 मिनट के बाद, बादाम के छिलके उतार लें. बादाम, काजू, मखाना, ओट्स, और खजूर को मिक्सर जार में डाल दें. फिर दूध पाउडर, आम का गूदा, कटे हुए आम और वनीला एक्सट्रैक्ट डालें. इसे पीस लें. अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो तो थोड़ा दूध डालें. इस मिश्रण को कटे हुए आमों में डालें और ढक दें. इसे प्लास्टिक रैप से ढक दें और फ्रीजर में रातभर के लिए छोड़ दें. अगले दिन आम को बाहर निकालें. छिलका को छील लें और स्लाइस में काटकर सर्व करें.  

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola