बाइक पर नहीं बैठाया, तो दोस्त को मार डाला

Updated at : 16 Jun 2017 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक पर नहीं बैठाया, तो दोस्त को मार डाला

चाईबासा/तांतनगर : तांतनगर पुलिस चौकी अंतर्गत गितिलआदेर गांव के सिरमासाई टोला में बुधवार रात अपने ससुराल आये एक व्यक्ति की उसके दोस्त ने ही कर दी. कोकचो गांव के बारूसाई टोला निवासी सावन सामड (26) ने समय का अभाव बताकर मानसिंह बिरली को बाइक पर घुमाने से मना किया तो मानसिंह ने चापड़ से वार […]

विज्ञापन

चाईबासा/तांतनगर : तांतनगर पुलिस चौकी अंतर्गत गितिलआदेर गांव के सिरमासाई टोला में बुधवार रात अपने ससुराल आये एक व्यक्ति की उसके दोस्त ने ही कर दी. कोकचो गांव के बारूसाई टोला निवासी सावन सामड (26) ने समय का अभाव बताकर मानसिंह बिरली को बाइक पर घुमाने से मना किया तो मानसिंह ने चापड़ से वार सावन को मार डाला. पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सावन सामड की पत्नी पार्वती सामड बुधवार को सुबह चुपके से अपनी मायके सिरमासाई चली गयी. पत्नी को अपने घर में नहीं पाकर सावन भी शाम को ससुराल पहुंच गया. वहां उसने जमकर हंगामा किया. बिना बताये मायके आने को लेकर उसने पत्नी को भी डांटा. उसके बाद वह रात में ही घर लौटने लगा.
तभी उसका पुराना दोस्त मानसिंह बिरूली मिल गया. वह सावन की बाइक में बैठकर घूमना चाहता था, लेकिन रात होने के कारण सावन को लौटने की जल्दी थी इसलिए उसने मना कर दिया. इतनी सी बात को लेकर दोनों ऐसे उलझे कि गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हो गयी. गुस्से में आकर मानसिंह घर से चापड़ निकाल लाया और सावन पर हमला कर दिया.
चापड़ के वार से सावन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद मानसिंह अपने घर में दरवाजा बंद कर सो गया. बताया जा रहा है कि सावन घायल हालत में तीन घंटे तक तड़पता रहा. उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत किसी ने नहीं उठायी. घटना की जानकारी पाकर उसकी पत्नी वहां पहुंची लेकिन व भी मूकदर्शक बनी रही. सावन ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया.
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई को पुलिस को सूचना दी. गुुरुवार को सुबह पुलिस ने आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया और हत्या में उपयोग किये गये चापड़ को भी जब्त कर लिया. मृतक की पत्नी पार्वती के बयान पर ओपी में मामला दर्ज किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी मानसिंह बिरुली का कहना है कि सावन नशे में था. गालियां दे रहा था जिससे कारण गुस्से में आकर उसने उसकी हत्या कर दी.
पत्नी को खोजते हुए ससुराल आया था, पुराने दोस्त से उलझ गया
पत्नी के सामने तड़प-तड़पकर मौत
बिना बताये मायके आ गयी थी पत्नी
ससुराल में हंगामा कर लौटते समय मिला दोस्त
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola