तय तिथि तक नामांकन पूरा करे कॉलेज प्रशासन
Updated at : 14 Jun 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

केयू. प्रॉक्टर डॉ एके झा ने कॉलेजों का किया निरीक्षण,कहा सीबीसीएस पर नियमित होगी कार्यशाला चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में इस साल से सीबीसीएस लागू हो चुका है. नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विवि के निर्देश पर कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगना शुरू हो गया है. वर्कर्स कॉलेज […]
विज्ञापन
केयू. प्रॉक्टर डॉ एके झा ने कॉलेजों का किया निरीक्षण,कहा
सीबीसीएस पर नियमित होगी कार्यशाला
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्धता प्राप्त कॉलेजों में इस साल से सीबीसीएस लागू हो चुका है. नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. विवि के निर्देश पर कॉलेजों में हेल्प डेस्क लगना शुरू हो गया है. वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर, एबीएम कॉलेज जमशेदपुर, एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर में हेल्प डेस्क लग चुका है. मंगलवार को सभी कॉलेजों में इसकी शुरुआत हो गयी. विद्यार्थियों को सेमेस्टर सिस्टम की जानकारी दी जा रही है. कुलपति के निर्देश पर कोल्हान विवि के प्रॉक्टर डॉ एके झा ने सभी कॉलेजों का निरीक्षण कर हेल्प डेस्क का जायजा लिया.
कॉलेजों को विद्यार्थियों को नामांकन संबंधी पूरी जानकारी देने को कहा गया है. इसके अलावा च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सस्टिम (सीबीसीएस) की जानकारी भी दें. कॉलेज प्रशासन नोटिस बोर्ड पर बी चिपकाये. नामांकन की अंतिम तिथि 30 जून है. निरीक्षण के दौरान डॉ झा ने कॉलेज प्रशासन को कहा कि रेगुलेशन में किसी तरह की असमंजस की स्थिति विद्यार्थियों के बीच उत्पन्न नहीं होनी चाहिए. कॉलेज प्रशासन निर्धारित तिथि पर नामांकन प्रक्रिया को पूरा करें. 3 जुलाई से हर हाल में कक्षाएं आरंभ हो जायेगी. विवि प्रशासन ने सभी कॉलेजों के छात्र प्रतिनिधियों को सीबीसीएस के बारे विद्यार्थियों को जागरूक करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




