अक्षय खन्ना के बर्थडे पर देखिए उनकी 5 शानदार फिल्में, धुरंधर भूल जाएंगे आप

Updated at : 28 Mar 2026 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
Akshaye Khanna Birthday comedy movies list after dhurandhar 2 hungama hulchul

एक्टर अक्षय खन्ना

Akshaye Khanna Birthday: ‘धुरंधर’ में दमदार विलेन बनने वाले अक्षय खन्ना कॉमेडी फिल्मों में भी कमाल कर चुके हैं. ‘हंगामा’ से लेकर ‘हलचल’ तक, उनकी कई फिल्में आज भी दर्शकों को हंसाने का काम करती हैं. आज उनके बर्थडे पर उनकी कुछ फिल्मों की लिस्ट शेयर कर रहा हूं, जो आपको देखनी चाहिए…

विज्ञापन

Akshaye Khanna Birthday: जब कोई एक्टर किसी किरदार में ऐसा जम जाए कि लोग उसे लंबे समय तक भूल ना पाएं, तो समझिए उसने कमाल कर दिया. अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ में कुछ ऐसा ही कर दिखाया, और अब ‘धुरंधर 2’ के बाद भी उनकी चर्चा जारी है. पिछले साल जब ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी, तब अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल देखकर लोग दंग रह गए थे. उन्होंने इस किरदार को इतनी दमदार तरीके से निभाया कि आज भी फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. ‘धुरंधर 2’ आने के बाद भी लोग अक्षय खन्ना के काम की चर्चा कर रहे हैं. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि वह सिर्फ नेगेटिव रोल ही नहीं, बल्कि कॉमेडी फिल्मों में भी जबरदस्त काम कर चुके हैं. उन्हें तो कई लोग ‘साइलेंट कॉमेडी किंग’ भी कहते हैं.

अगर आपको उनका काम पसंद है, तो आज उनके बर्थडे पर उनकी कुछ बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों पर नजर डालना बनता है-

हंगामा

साल 2003 में आई यह फिल्म अक्षय खन्ना की सबसे यादगार कॉमेडी मानी जाती है. इसमें उन्होंने एक बिजनेसमैन का रोल निभाया था और फिल्म की सिचुएशनल कॉमेडी आज भी लोगों को खूब हंसाती है.

हलचल

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी. इसके डायलॉग्स और मजेदार सीन आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

शादी से पहले

यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्यार और गलतफहमियों की कहानी दिखाई गई है. भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन इसकी कॉमेडी काफी पसंद की गई.

मेरे बाप पहले आप

यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें अक्षय खन्ना के डायलॉग्स और उनकी टाइमिंग लोगों को खूब पसंद आई.

नो प्रोब्लम

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी अक्षय खन्ना ने अपने कॉमिक अंदाज से लोगों को एंटरटेन किया.

यह भी पढे़ं: एक्टर वरुण धवन की बेटी को थी ये गंभीर बीमारी, चलने में होती थी दिक्कत

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola