कस्तूरबा स्कूल के निर्माणाधीन शौचालय की दीवारों में पड़ी दरारें
Updated at : 14 Jun 2017 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अनुमंडल अध्यक्ष ने किया निरीक्षण संवेदक व अभियंता पर घटिया निर्माण का लगाया आरोप जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर के पाताहातु स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जल एवं स्वच्छता विभाग चाईबासा द्वारा 14 लाख से बन रहे शौचालय व स्नानघर की दीवारों में पूर्ण होने से दरारें आने लगी है. […]
विज्ञापन
आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अनुमंडल अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
संवेदक व अभियंता पर घटिया निर्माण का लगाया आरोप
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर के पाताहातु स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जल एवं स्वच्छता विभाग चाईबासा द्वारा 14 लाख से बन रहे शौचालय व स्नानघर की दीवारों में पूर्ण होने से दरारें आने लगी है. दरअसल मंगलवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा के अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने शौचालय का निरीक्षण किया.
उन्होंने देखा कि दीवार में दरार पड़ने लगी है. श्री कोड़ा ने संवेदक व अभियंता पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि शौचालय में टीना का दरवाजा घटिया स्तर का लगाया गया. पानी की आपूर्ति के लिए पाइप व पैन घटिया स्तर का है. इसके पूर्व 300 छात्राओं के लिए मात्र चार शौचालय था. छात्राओं को स्नान करने के लिए तालाब जाना पड़ता था. छात्राओं की सुरक्षा पर हमेशा विद्यालय प्रबंधन चिंता में रहता है.
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले शौचालय का निरीक्षण कस्तूरबा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सोमा कोड़ा ने किया था. इसके बाद संवेदक ने दीवार पर थूक पालिस कर दिया था. उन्होंने कहा कि जल्द कार्यवाही के लिए संबंधित विभाग से शिकायत की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




