ट्रेलर के धक्के से बीएसएफ जवान व पत्नी गंभीर,रेफर

Updated at : 12 Jun 2017 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेलर के धक्के से बीएसएफ जवान व पत्नी गंभीर,रेफर

चाईबासा-झींकपानी मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना चाईबासा : झींकपानी थानांतर्गत चाईबासा-झींकपानी मुख्य मार्ग पर लोकेसाई गांव के पास रविवार की दोपहर 3:30 बजे अनियंत्रित ट्रेलर की धक्के से बाइक सवार दंपती घायल हो गये. घायलों को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एमजीएम (जमशेदपुर) रेफर कर दिया. घायलों […]

विज्ञापन

चाईबासा-झींकपानी मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना

चाईबासा : झींकपानी थानांतर्गत चाईबासा-झींकपानी मुख्य मार्ग पर लोकेसाई गांव के पास रविवार की दोपहर 3:30 बजे अनियंत्रित ट्रेलर की धक्के से बाइक सवार दंपती घायल हो गये. घायलों को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एमजीएम (जमशेदपुर) रेफर कर दिया. घायलों में बीएसएफ जवान राजमुख तियु (35) व उनकी पत्नी सावित्री तियु (30) शामिल है. वे मुफ्फसिल थानांतर्गत सिंदरी गांव के रहनेवाले हैं.
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह दोनों बाइक से पूजा करने ओड़िशा गये थे. पूजा कर दोनों घर लौट रहे थे. लोकेसाई गांव के पास ट्रेलर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दिया. घटना में दंपती सड़क पर गिर गये. राजमुख का सिर व शरीर तथा सावित्री का दाहिना पैर टूट गया है. झींकपानी पुलिस घटनास्थल पहुंची. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल राजमुख तियु बीएसएफ जवान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola