इंटर के छात्रों को नहीं मिलेंगे विषयवार शिक्षक

Published at :16 Jul 2013 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर के छात्रों को नहीं मिलेंगे विषयवार शिक्षक

चाईबासा : जिले के 10+2 विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है. कई विद्यालय तो मात्र एक तो कई दो-दो शिक्षकों केभरोसे संचालित हो रहे. कहीं-कहीं शिक्षकों की संख्या शून्य है. ऐसे में हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों का नामांकन इन विद्यालयों में होता है तो उन्हें कई विषयों के शिक्षक […]

विज्ञापन

चाईबासा : जिले के 10+2 विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है. कई विद्यालय तो मात्र एक तो कई दो-दो शिक्षकों केभरोसे संचालित हो रहे. कहीं-कहीं शिक्षकों की संख्या शून्य है.

ऐसे में हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण बच्चों का नामांकन इन विद्यालयों में होता है तो उन्हें कई विषयों के शिक्षक नहीं मिल पायेंगे. इस कारण पश्चिमी सिंहभूम के छात्रों के इंटरमीडिएट का रिजल्ट प्रभावित होने की संभावना प्रबल हो जाती है.

आठ विद्यालय में गणित के शिक्षक ही नहीं

आठ विद्यालयों में गणित के शिक्षक हैं ही नहीं. इसी तरह केवल मारवाड़ी उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में रसायन शास्त्र के शिक्षक उपलब्ध हैं. मात्र तीन विद्यालय जिला स्कूल चाईबासा, मांगीलाल रूंगटा उच्च विद्यालय चाईबासा, राजकीयकृत उच्च विद्यालय कुमारडुंगी में ही जीव विज्ञान के शिक्षक हैं. जिला स्कूल चाईबासा, मारवाड़ी उच्च विद्यालय चक्रधरपुर, राजकीय उच्च विद्यालय पुरूनियां में ही केवल भौतिकी शास्त्र के टीचर मौजूद हैं.

शिक्षकों की कमी के कारण अक्सर रिजल्ट खराब होता है तब जाकर कहीं हाय-तौबा मिचती है लेकिन कुछ दिन बाद फिर से खानापूरी शुरू कर दी जाती है. एक बार फिर मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट जारी होने के बाद प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की सूची मांगने और उन्हें सरकार के पास भेजने का काम शुरू हो गया है.
– मनोज कुमार –

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola