तार की चपेट में आया हाइवा, टायर जला

सोनुवा : सोनुवा के महुलडीहा गांव के पास सड़क के ऊपर गुजरी 11 वोल्ट के तार की चपेट में आने से हाइवा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में हाइवा के चालक व हेल्पर बाल-बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 3 बजे पोकलेन लदा हाइवा (जेएच 06जे 2078) सोनुवा से गोइलकेरा जा रहा था. […]
सोनुवा : सोनुवा के महुलडीहा गांव के पास सड़क के ऊपर गुजरी 11 वोल्ट के तार की चपेट में आने से हाइवा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में हाइवा के चालक व हेल्पर बाल-बाल बच गये. जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 3 बजे पोकलेन लदा हाइवा (जेएच 06जे 2078) सोनुवा से गोइलकेरा जा रहा था.
इसी बीच महुलडीहा गांव के पास हाइवा पर लदा पोकलेन सड़क के ऊपर गुजर रहे तार से सट गया, जिससे हाइवा के टायर में आग लग गयी. सूझबूझ दिखाते हुए चालक ने हाइवा को सड़क के पास मैदान में ले गया और आग पर किसी तरह काबूू पाया. इसके बाद पोकलेन का टायर बदलकर वाहन को गोइलकेरा ले गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




