दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Updated at : 07 Jun 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

चाईबासा : घर में घुसकर युवती से छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास के आरोपी मो सलीम की जमानत याचिका प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने खारिज कर दी. आरोपी मझगांव निवासी है. पीड़िता के बयान पर चार मार्च 17 को थाने में मामला दर्ज हुआ था. दर्ज मामले में […]

विज्ञापन

चाईबासा : घर में घुसकर युवती से छेड़खानी व दुष्कर्म का प्रयास के आरोपी मो सलीम की जमानत याचिका प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह की अदालत ने खारिज कर दी. आरोपी मझगांव निवासी है. पीड़िता के बयान पर चार मार्च 17 को थाने में मामला दर्ज हुआ था. दर्ज मामले में बताया गया कि तीन मार्च की सुबह करीब 9 बजे पीड़िता घर से कुछ दूर चापाकल में पानी भरने गयी थी. वहां मो सलीम ने उसे पानी भरने नहीं दिया.

मो सलीम ने उसकी डेकची फेंक दी. वहीं उसके साथ गलत हरकत करने लगा. इसके बाद वह चापाकल पर डेकची छोड़ कर भाग गयी. पीछे-पीछे आरोपी मो सलीम उसका घर पर आ गया. घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास किया. वह किसी तरह बचकर घर से बाहर निकल कर अपनी इज्जत बचायी. उस दौरान उसके माता-पिता घर पर नहीं थे. शाम को उसके माता-पिता घर आये, तो घटना की जानकारी दी. दूसरे दिन थाना में मामला दर्ज कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola