बानो में यूनिटी मार्च निकाला गया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Nov 2025 9:43 PM
विज्ञापन
बानो में यूनिटी मार्च निकाला गया
विज्ञापन
बानो. बानो में मेरा भारत युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया. यूनिटी मार्च को पूर्व विधायक तोरपा कोचे मुंडा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. यूनिटी मार्च में युवा वर्ग हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए थे. यूनिटी मार्च का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा देवी ने किया. इस दौरान एक भारत, आत्मनिर्भर भारत, सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे, भारत माता की जय, बिरसा मुंडा अमर रहे आदि के नारे लगाये गये. एकता मार्च बानो नगर भवन से निकाला गया, जो बानो स्थित बिरसा मुंडा चौक पहुंची, जहां लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. इसके बाद यात्रा बानो स्थित जयपाल सिंह मुंडा मैदान तक गयी. इसके बाद पुनः मुख्य मार्ग से होते हुए नगर भवन पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ. नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रीय एकता व एक भारत आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, एसएस प्लस टू उवि एवं अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों व अन्य सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य और नाट्य प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी, बानो थाना प्रभारी मानव मयंक, शंकर सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा देवी, मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, जिला कार्य समिति सदस्य रूपेश बड़ाइक, पंसस संध्या देवी, संयोजक दुर्ग विजय सिंह देव सिंह, सह संयोजक अनूप प्रसाद, बानो मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु देवी, कल्पना लमगड़िया, रंजीत महतो, एपीएस सोरिना टेटे, सनातन डुंगडुंग, संदीप केशरी, सोनम डुंगडुंग, प्रीति रावत, अमृता देवी, अंजनी देवी, पुसो देवी, बसंती देवी, सुहानी देवी, रुक्मिणी देवी, देवंती कुमारी, महेश्वरी देवी, सीता देवी, सनातन डुंगडुंग, चंद्रावती कुमारी, बिमला, सुनीता, सोनामति देवी आदि उपस्थित थे. संचालन चंद्रकांता कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन बाल मुकुंद सिंह ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










